Border Dispute: नड्डा से मिलेंगे सीएम बोम्मई, महाराष्ट्र सीमा विवाद व मंत्रिमंडल विस्तार पर होगी बात
बोम्मई मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे। जेपी नड्डा से बोम्मई की मुलाकात अहम है, क्योंकि गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद कर्नाटक मंत्रिमंडल के विस्तार की भी संभावना है। हालांकि, मंत्री पद के इच्छुक कई भाजपा नेताओं का कहना है कि विस्तार व पुनर्गठन में भारी विलंब हो चुका है, क्योंकि कर्नाटक विस चुनाव करीब आ चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र व कर्नाटक के बीच सीमा विवाद को लेकर नए सिरे से छिड़ी जुबानी जंग के बीच सीएम बसवराज बोम्मई संभवत: कल दिल्ली जाएंगे। बोम्मई इस मामले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे सुप्रीम कोर्ट के एक वरिष्ठ वकील से भी राय लेंगे।
बेंगलुरु से मिली जानकारी के अनुसार सीएम बोम्मई मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे। जेपी नड्डा से बोम्मई की मुलाकात अहम है, क्योंकि गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद कर्नाटक मंत्रिमंडल के विस्तार की भी संभावना है।
सोमवार को बेंगलुरु में पत्रकारों से चर्चा में बोम्मई ने कहा, 'मैं पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने दिल्ली जा रहा हूं, अभी समय नहीं मिला है, लेकिन मिलने की उम्मीद है।' कर्नाटक के सीएम ने यह भी कहा कि वे वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से भी मुलाकात करेंगे।
मंत्रिमंडल विस्तार का भारी दबाव
कर्नाटक के सीएम बोम्मई पर अपने मंत्रिमंडल के विस्तार का भारी दबाव है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले कुछ नए चेहरों को जगह देने की लंबे समय से मांग की जा रही है। मंत्रिमंडल में छह पद रिक्त हैं, उन्हें भरने के साथ कुछ मंत्रियों की छंटनी कर नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है।
गुजरात की तर्ज पर होगा आमूल-चूल बदलाव
इस बात की भी चर्चा है कि गुजरात की तर्ज पर भाजपा कर्नाटक मंत्रिमंडल में भी आमूल-चूल बदलाव कर सकती है। हालांकि, मंत्री पद के इच्छुक कई भाजपा नेताओं का कहना है कि विस्तार व पुनर्गठन में भारी विलंब हो चुका है, क्योंकि कर्नाटक विस चुनाव करीब आ चुके हैं।
महाराष्ट्र से कानूनी लड़ाई की तैयारी
उधर, कर्नाटक ने सीमा विवाद को लेकर महाराष्ट्र के साथ कानूनी लड़ाई शुरू करने की तैयारी कर ली है। इसीलिए सीएम बोम्मई रोहतगी से मिलकर मामले में विचार विर्मश करेंगे।
चंद्रकांत पाटिल और शंभुराज देसाई जाएंगे बेलगावी
इस बीच, कर्नाटक महाराष्ट्र सीमा विवाद हल करने के लिए नियुक्त महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल और शंभुराज देसाई बेलगावी (बेलगाम) जाएंगे। महाराष्ट्र के दोनों मंत्री 3 दिसंबर को पड़ोसी राज्य हल करने को लेकर वहां जा रहे हैं।
Maharashtra ministers Chandrakant Patil and Shambhuraj Desai appointed for the Karnataka-Maharashtra border issue. Both ministers will be visiting Belagavi in Karnataka on December 03.
— ANI (@ANI) November 28, 2022