फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bombay High court says to Thane Municipal Corporation to seal hospitals not having fire department

अग्निशमन विभाग के एनओसी के बिना चल रहे निजी अस्पतालों को ठाणे नगर निगम सील करे : अदालत

Thu, 18 Apr 2019 07:30 PM IST
तिवारी अभिषेक भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई Published by: तिवारी अभिषेक Updated Thu, 18 Apr 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
Bombay High court says to Thane Municipal Corporation to seal hospitals not having fire department
फाइल फोटो

बंबई उच्च न्यायालय ने गुरुवार को ठाणे नगर निगम को निर्देश दिया कि अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) हासिल किए बिना चल रहे सभी निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम्स को सील किया जाए।

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश प्रदीप नंदराजोग और न्यायमूर्ति एन एम जामदार की पीठ ने कहा कि यदि अग्नि सुरक्षा मानदंडों का पालन करने के लिए ठाणे नगर निगम और अग्निशमन विभाग द्वारा अस्पतालों को दिए गए नोटिसों के बाद भी कुछ असर नहीं हुआ तो इस तरह की स्वास्थ्य सुविधाओं को बंद करना ही बेहतर है। पीठ आरटीआई कार्यकर्ता सपन श्रीवास्तव द्वारा दायर एक जनहित याचिका की सुनवाई कर रही थी।
विज्ञापन


याचिका में दावा किया गया कि इस साल की शुरुआत में ठाणे अग्निशमन विभाग के एक सर्वेक्षण में खुलासा हुआ कि ठाणे में 50 प्रतिशत से अधिक निजी अस्पतालों और नर्सिंग होमों में आग की घटनाओं से निपटने के लिए तैयारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के वकील अरविंद अश्वनी द्वारा दायर एक हलफनामे में कहा गया है कि नगर निकाय के स्वास्थ्य विभाग ने पिछले साल 380 से अधिक अस्पतालों के पंजीकरण का नवीनीकरण किया लेकिन अग्निशमन विभाग द्वारा केवल 181 अस्पतालों को ही एनओसी जारी किया गया।


पिछले साल दिसंबर में मुंबई के ईएसआईसी अस्पताल में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गयी थी। उस घटना के बाद ठाणे अग्निशमन विभाग ने शहर के सभी निजी अस्पतालों में सुरक्षा ऑडिट शुरू किया था।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed