फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bombay High Court rejected the demand to close slaughterhouses on Paryushan festival News In Hindi

Bombay HC: बॉम्बे हाईकोर्ट ने पर्यूषण पर्व पर वधशालाएं बंद करने की मांग खारिज, कहा- अधिकार का आधार बताएं

Thu, 21 Aug 2025 07:35 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 21 Aug 2025 07:35 AM IST
सार

बॉम्बे हाईकोर्ट ने जैन समाज की उस याचिका को खारिज किया जिसमें पर्यूषण पर्व के दौरान 10 दिन तक वधशालाएं बंद रखने की मांग की गई थी। कोर्ट ने कहा कि भावनाओं का सम्मान है लेकिन पूरे शहर पर पाबंदी उचित नहीं। बीएमसी का दो दिन का बंद आदेश ही रहेगा लागू।

विज्ञापन
Bombay High Court rejected the demand to close slaughterhouses on Paryushan festival News In Hindi
बॉम्बे हाईकोर्ट। - फोटो : ANI

विस्तार

बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को जैन समाज की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें पर्यूषण पर्व के दौरान शहर की वधशालाएं 10 दिनों के लिए बंद रखने की मांग की गई थी। अदालत ने स्पष्ट किया कि वह समुदाय की भावनाओं का सम्मान करती है, लेकिन यह अधिकार कहां से बनता है कि पूरे शहर की वधशालाएं इतने लंबे समय तक बंद कराई जाएं।
विज्ञापन


खंडपीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता कोई ठोस आधार प्रस्तुत नहीं कर पाए। अदालत ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) और राज्य सरकार को नोटिस जारी कर दो सप्ताह बाद सुनवाई तय की। याचिकाकर्ताओं ने बीएमसी आयुक्त के 14 अगस्त के आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें वधशालाएं केवल दो दिन बंद रखने की अनुमति दी गई थी। बीएमसी ने दलील दी कि मुंबई में जैन समाज की आबादी कम है और शहर का दियोनार वधशाला पूरे मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र की जरूरत पूरी करती है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों को दी राहत, नियुक्तियां फिर से बहाल
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यूषण पर्व दिगंबर समुदाय द्वारा 20 से 27 अगस्त और श्वेतांबर समुदाय की ओर से 21 से 28 अगस्त तक मनाया जाएगा। जैन समाज का कहना है कि यह पर्व अहिंसा का संदेश देता है और इस अवधि में पशुवध पर रोक लगनी चाहिए। बीएमसी ने अदालत को बताया कि वर्तमान में सरकार ने वर्ष में 16 दिन वधशालाओं की बंदी अधिसूचित की हुई है। इस वर्ष पर्यूषण के दौरान भी 24 और 27 अगस्त को वधशालाएं बंद रहेंगी।

निगम को मनाना कठिन साबित हो रहा है...
सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता प्रसाद धाकेपल्कर ने एक ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि जैन समाज ने मुगल सम्राट अकबर को भी वधशालाएं बंद कराने के लिए मना लिया था। अकबर ने अहमदाबाद में छह महीने तक वध पर रोक लगाई थी। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, सम्राट को मनाना आसान था, लेकिन राज्य सरकार और निगम को मनाना कठिन साबित हो रहा है।

ये भी पढ़ें:- BS Reddy: विपक्ष के उम्मीदवार रेड्डी आज करेंगे नामांकन, खरगे बोले- उपराष्ट्रपति चुनाव कोई प्रतियोगिता नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed