फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bombay high court demands ex mp ratna singhs husbands medical report

प्रतापगढ़ की पूर्व सांसद रत्ना सिंह के पति जय सिंह सिसोदिया की स्वास्थ्य रिपोर्ट पेश करने का निर्देश

Thu, 18 Feb 2021 10:48 PM IST
सुरेंद्र जोशी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 18 Feb 2021 10:48 PM IST
सार

-पूर्व विदेश मंत्री की बेटी की याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश  
-वसई के सनशाइन वेलनेस सेंटर में चल रहा इलाज
 

विज्ञापन
bombay high court demands ex mp ratna singhs husbands medical report
rajkumari ratna singh - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉम्बे हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह के पति जय सिंह सिसोदिया (69) के स्वास्थ्य की रिपोर्ट मंगाई है। हाईकोर्ट ने ठाणे के सरकारी अस्पताल के मनोचिकित्सा विभाग के प्रमुख से सिसोदिया की स्वास्थ्य रिपोर्ट देने को कहा है, जिसमें यह स्पष्ट उल्लेख हो कि सिसोदिया चेक पर हस्ताक्षर करने या अपने जीवन की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम नहीं हैं।  

विज्ञापन


हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एए सैय्यद और न्यायमूर्ति माधव जामदार की खंडपीठ में पूर्व सांसद रत्नासिंह की याचिका पर सुनवाई हुई। खंडपीठ ने याचिका पर सुनवाई के दौरान ठाणे जिला अस्पताल के मनोचिकित्सक विभाग से जयसिंह सिसोदिया का स्वास्थ्य रिपोर्ट मंगाने के साथ ही स्थानीय उपजिलाधिकारी को भी इस पर अलग से रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


सिसोदिया का इलाज वसई के सनशाइन वेलनेस सेंटर में चल रहा है। इसलिए अदालत ने वेलनेस सेंटर को ठाणे के सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों को सिसोदिया की सारी मेडिकल रिपोर्ट दिखाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रत्नासिंह ने मांगा है संपत्ति के संरक्षक का अधिकार
पूर्व विदेशमंत्री दिनेश सिंह की बेटी व उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से कांग्रेस की सांसद रह चुकी राजकुमारी रत्नासिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर खुद को अपने पति की संपत्ति का कानूनी संरक्षक नियुक्त करने की मांग की है। 


ड्रग्स व शराब की लत के शिकार हैं पति
याचिका में दावा किया है उनके पति शुगर सहित कई बीमारियों से पीड़ित हैं। उन्हें ड्रग्स व शराब की लत है। वे बिना किसी की मदद के चल भी नहीं सकते। उनके पति की पूरे भारत सहित विदेश में चल व अचल संपत्ति है। जिसे सुरक्षित रखने व पति इलाज के खर्च की जरुरत पूरी करने की लिए मुझे अपने पति व उनकी संपत्ति का कानूनी संरक्षक नियुक्त किया जाए। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने याचिकाकर्ता को अपने बेटों को भी याचिका में शामिल करने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed