{"_id":"695cb2f8121b8f59c20dd2f8","slug":"bomb-threat-in-karnataka-court-proceedings-at-mysuru-district-court-halted-police-evacuated-premises-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक की अदालत में बम की धमकी: मैसूरु जिला अदालत में कार्यवाही रोकनी पड़ी, पुलिस ने परिसर खाली कराया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक की अदालत में बम की धमकी: मैसूरु जिला अदालत में कार्यवाही रोकनी पड़ी, पुलिस ने परिसर खाली कराया
Tue, 06 Jan 2026 12:30 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:30 PM IST
सार
मैसूरु की जिला अदालत को ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिली, जिसके बाद अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर परिसर को खाली करा दिया।
विज्ञापन
अदालत में मिली बम की धमकी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
मैसूरु की जिला अदालत को ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिली, जिसके बाद अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर परिसर को खाली करा दिया। यह जानकारी मंगलवार को पुलिस ने दी। उन्होंने बताया कि धमकी मिलने के बाद न्यायिक अधिकारियों, वकीलों, वादियों और अदालत के कर्मचारियों को परिसर से बाहर निकाल लिया गया और अदालती कार्यवाही को अस्थायी रूप से रोक दिया गया।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बम निरोधक दस्ते को तुरंत मौके पर भेजा गया और परिसर की गहन तलाशी ले रहे हैं।
(यह खबर अपडेट की जा रही है।)
विज्ञापन
(यह खबर अपडेट की जा रही है।)