फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood Singer KK Death Case Register Hotel Staff and Organizer Will Be Questioned News in Hindi

Singer KK Death: गायक केके की मौत मामले में केस दर्ज, सिर व चेहरे पर चोट के निशान

Wed, 01 Jun 2022 09:15 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 01 Jun 2022 09:15 AM IST
सार

सामने आ रहा है कि केके की मौत अप्राकृतिक तरीके से हुई। उनके चेहरे व सिर पर चोट के निशान मिले हैं। केके को जब अस्पताल ले जाया गया तब उनके सिर पर चोट के निशान थे। हालांकि, इन सभी बातों पर से पोस्टमार्टम के बाद ही पर्दा उठेगा।

विज्ञापन
Bollywood Singer KK Death Case Register Hotel Staff and Organizer Will Be Questioned News in Hindi
केके - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर गायब केके के निधन मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने उनकी मौत के बाद मामला दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक, न्यू मार्केट पुलिस ने केके की असामान्य मौत का मामला दर्ज किया है। इसके बाद आयोजक और होटल स्टाफ संदेह के घेर में आ गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस इनसे पूछताछ कर सकती है। 

विज्ञापन


अभी तक बताया जा रहा था कि कोलकाता में लाइव शो के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद वह होटल चले गए और गिर पड़े। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि, अब सामने आ रहा है कि केके की मौत अप्राकृतिक तरीके से हुई। उनके चेहरे व सिर पर चोट के निशान मिले हैं। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

जब अस्पताल पहुंचे तब सिर पर थी चोट 
बताया जा रहा है कि केके को जब अस्पताल ले जाया गया तब उनके सिर पर चोट के निशान मिले थे। हालांकि, इन सभी बातों पर से पोस्टमार्टम के बाद ही पर्दा उठेगा। जानकारी के मुताबिक, कुछ देर बाद एसएसकेएम अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम शुरू होगा। जानकारी के मुताबिक, परिवार की सहमति मिलने के बाद पूछताछ और पोस्टमार्टम किया जाएगा। केके की पत्नी व बेटा कोलकाता पहुंच रहे हैं। 


कई भाषाओं में दी आवाज
गायक केके का पूरा नाम कृष्णकुमार कुन्नथ है। इंडस्ट्री के मशहूर गायकों में से एक केके ने अपनी आवाज में कई गाने गाए। 23 अगस्त 1970 को जन्मे केके ने हिंदी के अलावा मराठी, बंगाली, गुजराती, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और तमिल गानों के लिए अपनी आवाज दी है। उनकी मधुर आवाज हर किसी के दिल को छू जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed