{"_id":"5fbc97b08ebc3e9be55bc679","slug":"bollywood-actress-kangana-ranaut-reached-at-bombay-high-court-for-cancelling-fir-against-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIR रद्द कराने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचीं कंगना रणौत, आज होगी सुनवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
FIR रद्द कराने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचीं कंगना रणौत, आज होगी सुनवाई
Tue, 24 Nov 2020 11:08 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:08 AM IST
विज्ञापन
कंगना रणौत
- फोटो : twitter.com/KanganaTeam
अभिनेत्री कंगना रणौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल ने सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज एक एफआईआर को रद्द करने का अनुरोध किया। यह एफआईआर मुंबई पुलिस की ओर से दर्ज की गई थी, इस पर बॉम्बे हाईकोर्ट आज यानी मंगलवार को सुनवाई करेगा।
विज्ञापन
बता दें कि मुंबई पुलिस ने कंगना और रंगोली के खिलाफ सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट के जरिए समाज में नफरत और सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी। वहीं, कंगना की संपत्ति ढहाने के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट 27 नवंबर को अपना फैसला सुनाएगा।
विज्ञापन
Bombay High Court to hear Kangana Ranaut's (in file pic) plea against an FIR lodged at Mumbai's Bandra Police Station on allegations of a complainant that she tried to create a divide between communities with her social media posts. #Maharashtra pic.twitter.com/hcxtPGF5Lr
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 24, 2020
बांद्रा मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश के अनुसरण में प्राथमिकी दर्ज की गई, इसमें राजद्रोह का आरोप भी है। मजिस्ट्रेट अदालत ने पुलिस को रणौत और उनकी बहन के खिलाफ जांच का निर्देश दिया था। उनके वकील रिजवान सिद्दीकी ने कहा कि कंगना और रंगोली ने प्राथमिकी और मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द कराने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
याचिका में यह अनुरोध भी किया गया है कि पूछताछ के लिए पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए जारी समन पर भी रोक लगाई जाए और पुलिस को निर्देश दिया जाए कि वह उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं करे। मुंबई पुलिस ने पिछले हफ्ते रणौत और उनकी बहन को तीसरी बार समन जारी कर 23 और 24 नवंबर को दो समुदायों के बीच कथित रूप से दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए अपने बयान दर्ज कराने को कहा था।
इससे पहले मुंबई पुलिस ने कंगना रणौत और रंगोली को दो समुदायों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने के आरोपों के संबंध में बयान दर्ज कराने के लिए तीसरी बार 23 और 24 नवंबर को तलब किया था। पुलिस ने यहां के बांद्रा मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत के निर्देश पर कंगना और रंगोली के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया है।