{"_id":"6798b5c577ca2a2c7505e380","slug":"bogus-birth-certificates-issued-to-illegal-bangladeshis-and-rohingyas-in-maharashtra-somaiya-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'महाराष्ट्र में अवैध प्रवासियों को जारी किए गए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र,' भाजपा नेता सोमैया का दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'महाराष्ट्र में अवैध प्रवासियों को जारी किए गए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र,' भाजपा नेता सोमैया का दावा
Tue, 28 Jan 2025 04:17 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालना।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालना।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 28 Jan 2025 04:17 PM IST
सार
Maharashtra: भाजपा नेता किरीट सोमैया ने दावा किया कि पिछले छह महीने में महाराष्ट्र में 2.14 लाख बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं ने जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। उन्हें धोखाधड़ी से जाली जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और स्कूल के प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे थे।
विज्ञापन
किरीट सोमैया
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या प्रवासियों को जाली जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे थे। इन गड़बड़ियों का खुलासा होने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कड़ी कार्रवाई शुरू की है, जो राज्य के गृह विभाग का जिम्मा भी संभालते हैं।
विज्ञापन
सोमैया ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'पिछले छह महीने में महाराष्ट्र में 2.14 लाख बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं ने जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। उन्हें धोखाधड़ी से जाली जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और स्कूल के प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे थे।' उन्होंने बताया, 'कुल मिलाकर 1.13 लाख जन्म प्रमाण पत्र इन विदेशी नागरिकों को संदिग्ध परिस्थितियों में जारी किए गए।'
विज्ञापन
मुंबई से भाजपा के पूर्व सांसद सोमैया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इन फर्जी प्रमाण पत्रों को जारी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जालना जिले में 7,957 जाली जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए, जिसमें भोकरडण तहसील सबसे आगे थी।
विज्ञापन