फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bofors case plea will not be heard today in supreme court

सुप्रीम कोर्ट में बोफोर्स मामले पर अब आज नहीं होगी सुनवाई

Fri, 12 Oct 2018 05:45 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Fri, 12 Oct 2018 05:45 AM IST
विज्ञापन
Bofors case plea will not be heard today in supreme court

राजनीतिक रूप से अति संवेदनशील 64 करोड़ के बोफोर्स रिश्वत कांड की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अब आज नहीं होगी। इस बहुप्रतीक्षित मामले की सुनवाई शुक्रवार को होनी थी, लेकिन दिन के मुकदमे की सूची से इस मामले को हटा दिया गया है।

विज्ञापन


गुरुवार दोपहर तक जारी मुकदमे की सूची में सीबीआई की याचिका शामिल थी, जिसकी सुनवाई न्यायमूर्ति आर भानुमति और न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी के कोर्ट नंबर आठ में होनी थी। गुरुवार देर शाम सूची से बोफोर्स मामले को हटा दिया गया।
विज्ञापन


इसके साथ ही मामले में भाजपा नेता अजय अग्रवाल की याचिका भी शुक्रवार के लिए मुकदमे की सूची में नहीं थी। अग्रवाल ने बताया कि जब उन्होंने इस बारे में सुप्रीम कोर्ट के अधिकारी से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि एक प्रशासनिक अधिकारी ने याचिका को सुनवाई की सूची से हटा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed