{"_id":"616403078ebc3e289d2ecb91","slug":"bodies-of-three-women-of-the-same-family-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: एक ही परिवार की तीन महिलाओं के शव मिलने से सनसनी, आत्महत्या की आशंका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: एक ही परिवार की तीन महिलाओं के शव मिलने से सनसनी, आत्महत्या की आशंका
Mon, 11 Oct 2021 02:55 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Mon, 11 Oct 2021 02:55 PM IST
सार
मृतक जामनगर की थीं और भंवाद शहर में एक सप्ताह पहले अपने किसी परिचित के घर आई थीं। महिलाओं की उम्र 63 साल, 43 साल और 18 साल थी और वे भीख मांगकर गुजारा कर रही थीं।
विज्ञापन
गुजरात पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में सोमवार को सुबह एक बुजुर्ग महिला, उसकी बेटी और नातिन एक परिचित के घर पर मृत पाई गईं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है। भंवाद पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक जामनगर की थीं और भंवाद शहर में एक सप्ताह पहले अपने किसी परिचित के घर आई थीं। महिलाओं की उम्र 63 साल, 43 साल और 18 साल थी और वे भीख मांगकर गुजारा कर रही थीं। तीनों उस घर के एक कमरे में मृत मिलीं, जहां वे एक सप्ताह से रह रहीं थी।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा लगता है कि आर्थिक संकट के कारण तीनों ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जामनगर के एक सरकारी अस्पताल में भेजा कर, दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन