फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bodies of 12 Kuki-people sent to relatives, cremation to be held tomorrow, Mizoram CM's advisor will attend

Manipur: 12 कुकी-जो लोगों के शव परिजनों को भेजे गए, कल होगा अंतिम संस्कार, मिजोरम सीएम के सलाहकार होंगे शामिल

Wed, 04 Dec 2024 09:21 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूराचांदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूराचांदपुर Published by: बशु जैन Updated Wed, 04 Dec 2024 09:21 PM IST
सार

आईटीएलएफ ने पहले कहा था कि कुकी-जो युवकों का अंतिम संस्कार तब तक नहीं किया जाएगा जब तक कि उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट उनके परिवारों को नहीं सौंप दी जाती। 16 नवंबर को शवों को सिलचर से चुराचांदपुर ले जाने के बाद उन्हें चुराचांदपुर जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद 30 नवंबर को घोषणा की गई थी कि अंतिम संस्कार पांच दिसंबर को किया जाएगा।

विज्ञापन
Bodies of 12 Kuki-people sent to relatives, cremation to be held tomorrow, Mizoram CM's advisor will attend
मणिपुर में सुरक्षाबलों की तैनाती जारी। - फोटो : PTI

विस्तार

जिरीबाम में सीआरपीएफ के साथ गोलीबारी में मारे गए 12 कुकी-जो लोगों के शव मुर्दाघर से उनके परिजनों को भेज दिए गए हैं। गुरुवार को शवों का अंतिम संस्कार चुराचांदपुर जिले में किया जाएगा। कुकी-जो समुदाय के प्रमुख संगठन आईटीएलएफ ने बताया कि अंतिम संस्कार में मिजोरम के मुख्यमंत्री के सलाहकार एच गिन्जालाला भी शामिल होंगे। वहीं इंडिजेसन ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) ने भी मृतकों के लिए सुबह 9.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक चुराचांदपुर में पूर्ण बंद का आह्वान किया है।
विज्ञापन


आईटीएलएफ के प्रवक्ता गिंजा वुआलजोंग ने कहा कि शवों को बुधवार दोपहर दो बजे उनके परिजनों के पास ले जाया गया। कल शवों का अंतिम संस्कार दिया जाएगा। इसलिए परिवार आखिरी रात उनके साथ बिताएगा। परिजन उनके शव गुरुवार सुबह लेकर आएंगे और उसके बाद सब कुछ योजना के अनुसार आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन


आईटीएलएफ के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि मिजोरम के सीएम के सलाहकार गिंजालाला ने अपनी उपस्थिति की पुष्टि की है और यह हमारे लिए एक बड़ा समर्थन है। इससे साफ है कि संकट की इस घड़ी में मिजोरम सरकार हमारे साथ है। अंतिम संस्कार कार्यक्रम को दो सत्रों में विभाजित किया गया है। पहला सत्र सुबह 11 बजे तुइबुओंग के पीस ग्राउंड में शुरू होगा, जहां समाज के सभी वर्गों के लोग अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। दूसरा सत्र दोपहर दो बजे से सेहकेन स्थित शहीद कब्रिस्तान में होगा। जहां मृतकों को गांव के स्वयंसेवकों द्वारा बंदूक की सलामी दी जाएगी। इसके बाद शवों को दफना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीएलएफ ने पहले कहा था कि कुकी-जो युवकों का अंतिम संस्कार तब तक नहीं किया जाएगा जब तक कि उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट उनके परिवारों को नहीं सौंप दी जाती। 16 नवंबर को शवों को सिलचर से चुराचांदपुर ले जाने के बाद उन्हें चुराचांदपुर जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आईटीएलएफ ने 30 नवंबर को घोषणा की थी कि अंतिम संस्कार पांच दिसंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed