फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bodies of 10 Kuki-Zo youths killed in gunfight airlifted to Churachandpur

Manipur Violence: चुराचांदपुर लाए गए मुठभेड़ में मारे गए 10 कुकी-जो युवकों के शव, परिजनों की पुलिस के साथ झड़प

Sat, 16 Nov 2024 07:19 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 16 Nov 2024 07:19 PM IST
सार

Manipur Violence: मणिपुर के जिरिबाम शहर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए 10 कुकी-जो युवकों के शव शनिवार को असम से एयरलिफ्ट कर मणिपुर के चुराचांदपुर लाए गए। इन शवों का पोस्टमार्टम असम में किया गया था।

विज्ञापन
Bodies of 10 Kuki-Zo youths killed in gunfight airlifted to Churachandpur
मणिपुर हिंसा (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

मणिपुर के जिरिबाम शहर में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए 10 कुकी-जो युवकों के शव शनिवार को असम के सिल्चर शहर से एयरलिफ्ट कर चुराचांदपुर लाए गए। इन शवों का पोस्टमार्टम असम में किया गया। इससे पहले दोपहर में सिल्चर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएमसीएच) के बाहर शवों को लेकर मृतकों के परिजनों और पुलिस के बीच झड़प हुई। परिजनों शवों को उनके हवाले करने की मांग कर रहे थे। इस पर पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। 

विज्ञापन


परिजनों की पुलिस के साथ हुई झड़प
असम पुलिस के अधिकारियों ने परिजनों को समझाने-बुझाने की कोशिश की कि शव मणिपुर पुलिस को सौंपे जाएंगे और वह इस मामले को वहां के स्थानीय अधिकारियों के सामने उठाएं। लेकिन आक्रोशित परिजनों ने इस बात को मानने को तैयार नहीं थे और उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसमें कई लोग घायल हो गए, जिसनमें चार पत्रकार और एक महिला भी शामिल थीं। 
विज्ञापन


आज दोपहर चुराचांदपुर पहुंचे शव
इसके बाद स्थिति को काबू में करने के लिए काछार के पुलिस अधीक्षक नुमल महता ने मृतकों के परिजनों से कहा कि अब किसी भी तरह के हिंसक प्रदर्शन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और शवों को चुराचांदपुर से ही प्राप्त करना होगा। इसके बाद परिजनों ने इस बात को माना और मणिपुर व असम पुलिस ने संयुक्त रूप से शवों को चुराचांदपुर के लिए एयरलिफ्ट किया, जहां वे शनिवार दोपहर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी
इस बीच, मणिपुर के जिरिबाम जिले में जिरी नदी में तैरती हुई एक महिला और दो बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम सिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुरू हो चुका है। सूत्रों के मुताबिक, शवों के बारे में बताया जा रहा है कि ये तीन वहीं लोग हो सकते हैं, जो सोमवार को एक राहत शिविर से गायब हो गए थे और जिन्हें कथित तौर उग्रवादियों ने बंधक बना लिया था। शव शुक्रवार शाम सात बजे सिल्चर लाए गए थे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट शनिवार या रविवार तक आ सकती है।  हालांकि, इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed