फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bobby Kataria: Can lighting a cigarette lighter could be danger for plane, Delhi Police asked DGCA

Bobby Kataria: सिगरेट लाइटर से विमान को क्या है खतरा? इस सवाल के जवाब में फंसी है बॉबी कटारिया की जान

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Wed, 31 Aug 2022 03:57 PM IST
सार

Bobby Kataria: दिल्ली पुलिस ने नागर विमानन महानिदेशालय को नोटिस भेजकर कुछ सवाल पूछे हैं। इन सवालों में पूछा गया है कि सिगरेट का लाइटर जलाने से विमान को क्या खतरा हो सकता है? क्या वह लाइटर, विमान के खत्म होने का सबब बन सकता है...

विज्ञापन
Bobby Kataria: Can lighting a cigarette lighter could be danger  for plane, Delhi Police asked DGCA
Bobby Kataria - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दुबई से दिल्ली आ रहे स्पाइसजेट के विमान में यू-ट्यूबर बॉबी कटारिया द्वारा सिगरेट पीने का वीडियो वायरल होने के मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है। इस केस के संबंध में दिल्ली पुलिस ने नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से कुछ सवाल पूछे हैं। यूं कहें कि इन सवालों के जवाब में ही यू-ट्यूबर बॉबी की जान फंसी है। अगर जवाब 'ना' में आता है, तो आरोपी बॉबी के खिलाफ केस कमजोर पड़ जाएगा। यदि जवाब 'हां' में आया तो इस मामले में यू-ट्यूबर कटारिया को उम्र कैद तक की सजा हो सकती है। दिल्ली पुलिस ने डीजीसीए से पूछा है कि क्या सिगरेट का लाइटर जलाने से विमान खत्म हो सकता है।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने मांगी जानकारी

आरोपी यू-ट्यूबर बॉबी कटारिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। उस वीडियो में कटारिया एक फ्लाइट में सिगरेट पीते हुए दिख रहा है। स्पाइसजेट की वह फ्लाइट 20 जनवरी को दुबई से दिल्ली के लिए चली थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने स्पाइसजेट को भी नोटिस देकर कुछ जानकारी मांगी है। सम्बंधित एयरलाइंस द्वारा दिल्ली पुलिस को जानकारी मुहैया कराई जा रही है। जब यह मामला एयरलाइंस के संज्ञान में आया तो आरोपी कटारिया को 15 दिन के लिए नो फ्लाइ लिस्ट में डाल दिया गया था। दिल्ली पुलिस के आईजीआई थाने में इस बाबत केस दर्ज किया गया है। इस केस में जो धाराएं लगी हैं, उनमें आरोप साबित होने पर उम्र कैद तक की सजा का प्रावधान है।

विज्ञापन

अभी पुलिस के हाथ नहीं लगा है बॉबी कटारिया

इस बीच दिल्ली पुलिस ने नागर विमानन महानिदेशालय को नोटिस भेजकर कुछ सवाल पूछे हैं। इन सवालों में पूछा गया है कि सिगरेट का लाइटर जलाने से विमान को क्या खतरा हो सकता है? क्या वह लाइटर, विमान के खत्म होने का सबब बन सकता है। लाइटर को फ्लाइट में क्यों प्रतिबंधित किया गया है। सूत्रों का कहना है कि अभी डीजीसीए का जवाब नहीं आया है। यदि ये जवाब कुछ ऐसा मिलता है कि सिगरेट लाइटर जलाने से विमान में आग लग सकती थी, वह क्रैश हो सकता था और यात्रियों के मारे जाने की संभावना थी तो बॉबी कटारिया बुरी तरह फंस जाएगा। अगर जवाब ऐसा रहता है कि लाइटर जलाने से विमान को कोई नुकसान नहीं पहुंचता, तो बॉबी को राहत मिल सकती है। दिल्ली पुलिस, उस वक्त विमान में मौजूद चार क्रू मेंबर, जिनमें दो पुरुष व दो महिलाएं शामिल हैं, इन सभी का बयान दर्ज कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed