{"_id":"6171a729d6bcdf0f785365fc","slug":"boat-capsizes-in-gopalganj-and-darbhanga-15-drowned-10-rescued-two-students-still-missing-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: गोपालगंज और दरभंगा में नदी में पलटी नाव, 10 को बचाया गया, दो अब भी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: गोपालगंज और दरभंगा में नदी में पलटी नाव, 10 को बचाया गया, दो अब भी लापता
Thu, 21 Oct 2021 11:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:15 PM IST
सार
बिहार में गुरुवार को नदियों में नाव पलटने की दो घटनाएं सामने आईं। हादसे गोपालगंज और दरभंगा जिले के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारी बारिश की वजह से देशभर की कई नदियां उफान पर हैं। इस बीच बिहार में गुरुवार को नदियों में नाव पलटने की दो घटनाएं सामने आईं। हादसे गोपालगंज और दरभंगा जिले के बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, गोपालगंज में हादसा गंडक नदी में हुआ। नाव पर तीन लोग सवार थे। किसी तरह तीनों ने तैरकर मुश्किल से जान बचाई। हादसा डुमरिया पुल के पास हुआ। दूसरी घटना दरभंगा की बताई जा रही है। यहां नाव पलटने से 12 लोग डूब गए। दस लोगों को बचा लिया गया, जबकि दो लोग लापता हैं। दोनों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कुशेश्वर में पूर्वी प्रखंड के कोनिया घाट पर गुरुवार को एक नाव पानी में पलट गई। इसमें दो छात्र लापता हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। हादसा कोसी नदी में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाव पर करीब 12 लोग सवार थे। मामले में कुशेश्वर स्थान के अंचलाधिकारी त्रिवेणी प्रसाद ने बताया कि एसडीआरएफ को सूचना दे दी गई है। एसडीआरएफ के पहुंचने पर गोताखोरों के सहयोग से लापता दोनों छात्र की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन