{"_id":"63d7f590d0a932365d149d2f","slug":"board-of-directors-of-cooperative-bank-slapped-at-the-behest-of-former-chairman-ed-revealed-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED: 'सहकारी बैंक के निदेशक मंडल ने पूर्व अध्यक्ष के इशारे पर लगाई चपत', ईडी ने किया खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ED: 'सहकारी बैंक के निदेशक मंडल ने पूर्व अध्यक्ष के इशारे पर लगाई चपत', ईडी ने किया खुलासा
Mon, 30 Jan 2023 10:21 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 30 Jan 2023 10:21 PM IST
सार
पिंपरी-चिंचवाड़ पुलिस ने 27 जनवरी को ईडी की छापेमारी में ‘बाधा डालने’ और ‘सबूतों को नष्ट करने’ के आरोप में मूलचंदानी और उनके परिवार के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किए जाने के बाद इस संबंध में संघीय एजेंसी का बयान आया है।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को बताया कि महाराष्ट्र स्थित सेवा विकास सहकारी बैंक के निदेशक मंडल ने इसके पूर्व अध्यक्ष अमर मूलचंदानी के नेतृत्व में सभी बैंकिंग मानदंडों का ‘उल्लंघन’ कर बैंक को चपत लगाई। इन लोगों ने मुखौटा कंपनियों को जानबूझकर कर्ज मंजूर किया और सरकारी पैसे को ठिकाने लगाया।
विज्ञापन
पिंपरी-चिंचवाड़ पुलिस ने 27 जनवरी को ईडी की छापेमारी में ‘बाधा डालने’ और ‘सबूतों को नष्ट करने’ के आरोप में मूलचंदानी और उनके परिवार के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किए जाने के बाद इस संबंध में संघीय एजेंसी का बयान आया है। ईडी ने तलाशी के दौरान 2.72 करोड़ रुपये के सोने और हीरे के आभूषण, लगभग 41 लाख रुपये नकद, चार महंगी कारें, डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए हैं।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय ने बताया कि सहकारी बैंक के कामकाज की पड़ताल से यह पता चला है कि 429.6 करोड़ रुपये मूल्य के फंड का दुरुपयोग और धांधली की गई है। इस काम में मूलचंदानी की अगुवाई वाला निदेशक मंडल शामिल रहा है।
विज्ञापन