फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BMW hit-and-run case: Mumbai court sends prime accused Mihir Shah to police custody till July 16

BMW Hit-And-Run Case: मुख्य आरोपी मिहिर शाह को 16 जुलाई तक की पुलिस हिरासत, मुंबई की कोर्ट का फैसला

Wed, 10 Jul 2024 04:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 10 Jul 2024 04:32 PM IST
सार

एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि मिहिर को मुंबई के पास से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मिहिर के पिता राजेश शाह ने अपने बेटे को भगाने में सक्रिय भूमिका निभाई और वारदात में शामिल वाहन को वहां से हटाने की भी साजिश रची। पुलिस ने मिहिर को पकड़ने के लिए 11 टीम गठित करने के साथ अपराध शाखा को भी जांच में शामिल किया था। उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) भी जारी किया गया था।

विज्ञापन
BMW hit-and-run case: Mumbai court sends prime accused Mihir Shah to police custody till July 16
BMW Hit & Run Case - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन मामले में मुंबई की अदालत ने मुख्य आरोपी मिहिर शाह को 16 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले मिहिर शाह को बीते दिन गिरफ्तार किया गया था। शाह ने कथित तौर पर शराब के नशे में लग्जरी कार चलाई। उसने कार से मुंबई के वर्ली में एक दोपहिया वाहन को टक्कर मारी, जिससे 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई और उसका पति घायल हो गया। आरोपी रविवार सुबह 5.30 बजे हुई दुर्घटना के बाद से फरार था।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि मिहिर को मुंबई के पास से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मिहिर के पिता राजेश शाह ने अपने बेटे को भगाने में सक्रिय भूमिका निभाई और वारदात में शामिल वाहन को वहां से हटाने की भी साजिश रची। पुलिस ने मिहिर को पकड़ने के लिए 11 टीम गठित करने के साथ अपराध शाखा को भी जांच में शामिल किया था। उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) भी जारी किया गया था।
विज्ञापन


इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि मामले में जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शिंदे का यह बयान उन आलोचनाओं के बीच आया है कि इस मामले में मुख्य आरोपी उनकी पार्टी के नेता का बेटा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। हम पीड़ित परिवार को कानूनी और वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे। बता दें कि मिहिर के पिता राजेश शाह पालघर जिले से शिवसेना के नेता हैं। पार्टी ने बुधवार को राजेश शाह को उपनेता पद से बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला?
पुलिस के मुताबिक, वर्ली कोलीवाड़ा निवासी कावेरी नखवा (45) रविवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे अपने पति प्रदीप के साथ डॉ. एनी बेसेंट मार्ग से गुजर रही थीं, तभी बीएमडब्ल्यू सवार मिहिर शाह ने दंपति के दोपहिया वाहन को कथित तौर पर टक्कर मार दी। महिला कार के साथ काफी दूरी तक घिसटती चली गई।

उन्होंने बताया कि महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मिहिर बांद्रा-वर्ली सी लिंक की ओर भाग गया। छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद वर्ली पुलिस ने मिहिर के पिता राजेश शाह और ड्राइवर बिदावत को हादसे के बाद भागने में मिहिर की मदद करने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार कर लिया था। कार का राजेश शाह के नाम पर है।

'पिता ने बेटे को भागने को कहा'
इस बीच मुंबई पुलिस ने सोमवार को कहा कि फरार मुख्य आरोपी के पिता राजेश शाह ने दुर्घटना के बाद उसे मौके से भागने को कहा था। यही नहीं, राजेश ने अपने ड्राइवर राजऋषि बिदावत को घटना की जिम्मेदारी लेने को कहा, जो हादसे के समय कार में था। पुलिस ने अदालत में सीसीटीवी फुटेज भी पेश किए जिनमें कार से कावेरी नखवा को डेढ़ किलोमीटर तक घसीटते हुए देखा गया। इन तस्वीरों में मिहिर शाह और सह-आरोपी राजऋषि बिदावत को बोनट से महिला को खींचकर हटाते, उसे सड़क पर रखते और गाड़ी को उलटी दिशा में चलाते समय उसे कुचलते हुए देखा जा सकता है। यह भी दावा किया गया कि घटना के बाद राजेश शाह उस जगह पर भी गया, जहां घटना हुई थी।


पुलिस को इस बात का संदेह 
पुलिस को संदेह है कि हादसे के समय मिहिर शराब के नशे में था, क्योंकि घटना से कुछ घंटे पहले उसे जुहू इलाके में एक बार में देखा गया था। पुलिस को बार का 18,000 रुपये का बिल भी मिला है और इसकी जांच की जा रही है। बार के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed