{"_id":"61e2781a4740b872c865c9e5","slug":"bmc-to-set-up-its-first-electric-incinerator-for-pet-animals-at-dahisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: पालतू पशुओं के शवों का निपटान बिजली के भस्मक में होगा, दहीसर श्मशान में बीएमसी लगाएगा संयंत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: पालतू पशुओं के शवों का निपटान बिजली के भस्मक में होगा, दहीसर श्मशान में बीएमसी लगाएगा संयंत्र
Sat, 15 Jan 2022 01:00 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:00 PM IST
सार
first electric incinerator for pet animals: मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने शनिवार को बताया कि यह भस्मक दहीसर के श्मशान में लगाया जाएगा। बीएमसी द्वारा मुंबई में दी जाने वाली ऐसी पहली सुविधा होगी।
विज्ञापन
भस्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई में पालतू पशुओं के शवों के निपटाने के लिए बृहन्मुंबई म्युनसिपल कार्पोरेशन (BMC) जल्द बिजली से चलने वाला भस्मक (electric incinerator) लगाएगा। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने शनिवार को बताया कि यह भस्मक दहीसर के श्मशान में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
बीएमसी द्वारा मुंबई में दी जाने वाली ऐसी पहली सुविधा होगी। पत्रकारों से चर्चा में मेयर ने कहा कि महानगर में लंबे समय से ऐसे भस्मक की जरूरत महसूस की जा रही है। इसलिए हमने दहीसर श्मशान में यह भस्मक लगाने का फैसला किया है। इससे पशु प्रेमियों को अपने चहेते पक्षियों की अंतिम क्रिया करने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
पेडनेकर ने बताया कि यह भस्मक 2500 वर्गफीट इलाके में लगाया जाएगा। बीएमसी ने इसे लेकर परिपत्र जारी कर दिया है। मुंबई में पालतू पशुओं के लिए कोई भस्मक नहीं था। पेडनेकर ने कहा कि कुछ निजी भस्मक हैं और वहां काफी ज्यादा वक्त लगता है। इस समस्या से निपटने के लिए बीएमसी ने अपना भस्मक लगाने का फैसला किया है।
विज्ञापन