फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BMC spends Rs20 lakh to buy new car for Mumbai mayor

कमर के दर्द से परेशान हुए मुंबई मेयर, बीएमसी ने खरीद दी 20 लाख की कार

Tue, 10 Oct 2017 11:40 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Oct 2017 11:40 AM IST
विज्ञापन
BMC spends Rs20 lakh to buy new car for Mumbai mayor

बीएमसी ने मुंबई के मेयर के लिए नई कार खरीदी है, इस नई कार की कीमत नियमों के मुताबिक आधिकारिक कार से लगभग पांच लाख ज्यादा है। आधिकारिक तौर पर सिटी के मेयर की गाड़ी के लिए 15 लाख रुपये तय हैं, लेकिन नई कार की कीमत 19.91 लाख रुपये है।

विज्ञापन


ये नई कार इनोवा क्रिस्टा का टॉप मॉडल 2.4D-ZX 7S MT है। आंकड़ों के मुताबिक 4 अक्तूबर को इस कार को आरटीओ में रजिस्टर्ड किया गया है। फिलहाल ये कार जरूरी बदलावों के लिए बीएमसी के आर्थर रोड गैरेज में रखी गई है। उम्मीद है कि कार की कीमत इससे और बढ़ेगी।
विज्ञापन


मेयर और शिवसेना के नेता विश्वनाथ महाधीश्वर का का कहना है कि अब तक वो जिस गाड़ी का इस्तेमाल कर रहे हैं वो महिंद्रा XUV500 है। उनके मुताबिक इस कार का शेव ठीक नहीं है, जिसकी वजह से मेरी कमर और स्पाइनल कॉड में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बीएमसी ने नई कार के लिए दोगुनी कीमत दी है। अभी जो मेयर के लिए आधिकारिक गाड़ी इस्तेमाल में लाई जा रही है वो पूर्व मेयर स्नेहर अम्बेकर के वक्त में 2014 में खरीदी गई थी। उस वक्त उस कार की कीमत 10.40 लाख थी।


वहीं विपक्ष के नेता रवि राजा का कहना है कि शहर के पहले नागरिक होने के नाते मेयर के लिए बेहतर गाड़ी होनी चाहिए, लेकिन वो नियमों के मुताबिक हो। उन्होंने कारों में लगातार बदलाव को लेकर भी विरोध जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed