{"_id":"62897529c6c9cf23711eeb8c","slug":"bmc-sent-notice-to-mp-navneet-rana-for-the-second-time-sought-reply-in-seven-days-on-illegal-construction-in-the-flat","type":"story","status":"publish","title_hn":"BMC Notice: बीएमसी ने सांसद नवनीत राणा को दूसरी बार भेजा नोटिस, फ्लैट में अवैध निर्माण पर सात दिन में मांगा जवाब ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BMC Notice: बीएमसी ने सांसद नवनीत राणा को दूसरी बार भेजा नोटिस, फ्लैट में अवैध निर्माण पर सात दिन में मांगा जवाब
Sun, 22 May 2022 04:56 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 22 May 2022 04:56 AM IST
सार
बीएमसी ने राणा दंपती को नोटिस जारी कर कहा है कि घर में हुए अवैध निर्माण के संबंध में सात दिन के भीतर जवाब दें। यदि बीएमसी उनके जवाब से संतुष्ट नहीं होती है तो अवैध निर्माण को तोड़ सकती है।
विज्ञापन
सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा
- फोटो : Social media
विस्तार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पाठ के विवाद में अमरावती की सांसद नवनीत राणा और उनके पति निर्दलीय विधायक रवि राणा की मुश्किलें थमती नजर नहीं आ रही हैं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने राणा दंपती के मुंबई में खार स्थित घर में अवैध निर्माण के संबंध में शनिवार को दूसरा नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
बीएमसी ने राणा दंपती को नोटिस जारी कर कहा है कि घर में हुए अवैध निर्माण के संबंध में सात दिन के भीतर जवाब दें। यदि बीएमसी उनके जवाब से संतुष्ट नहीं होती है तो अवैध निर्माण को ढहा सकती है। इससे पहले भी बीएमसी ने राणा दंपती को घर मे हुए अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया था। इसके बाद राणा दंपती ने शुक्रवार को नोटिस का जवाब दिया, जिससे बीएमसी संतुष्ट नजर नहीं आई। इसके चलते बीएमसी ने दोबारा नोटिस भेजा है। बता दें कि हनुमान चालीसा विवाद में मुंबई सत्र न्यायालय ने राणा दंपती को कु छ शर्तों के साथ जमानत दी थी। इसमें मुख्य शर्त यह थी कि वह मीडिया से बात नहीं करेंगे।
विज्ञापन
बीएमसी की नोटिस का देंगे कानूनी जवाब: रवि राणा
बीएमसी की दूसरी नोटिस पर विधायक रवि राणा ने कहा कि वह इसका कानूनी जवाब देंगे। राणा ने कहा कि हमने बिल्डर से फ्लैट खरीदा था। उसके बाद मैने कोई अवैध निर्माण नहीं किया है। बीएमसी की मंजूरी के बाद इमारत का निर्माण हुआ है।
विज्ञापन
अगर, इमारत में अवैध निर्माण हुआ है तो बीएमसी ने इसकी मंजूरी कैसे दी। राणा ने कहा कि इस क्षेत्र में जितनी भी बिल्डिंग बनी है सबका निर्माण एक ही बिल्डर ने किया है। इसलिए आस पास की सभी इमारतों का सर्वे हो और जो दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।