{"_id":"60678d8a3b8dbb3b14317b91","slug":"bmc-said-32-per-cent-youth-infected-by-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : बीएमसी ने कहा- मुंबई में कोरोना की चपेट में आए 32 फीसदी युवा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : बीएमसी ने कहा- मुंबई में कोरोना की चपेट में आए 32 फीसदी युवा
Sat, 03 Apr 2021 05:23 AM IST
Jeet Kumar
सुरेन्द्र मिश्र, मुंबई।
सुरेन्द्र मिश्र, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 03 Apr 2021 05:23 AM IST
सार
- 20 से 39 वर्ष के 32 प्रतिशत लोग कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
bmc
- फोटो : social media
विस्तार
कोरोना महामारी की दूसरी लहर युवाओं को भी नहीं बख्श रही है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आंकड़े बताते हैं कि मुंबई में 20 से 39 वर्ष के युवाओं के कोरोना संक्रमित होने का आंकड़ा 32 फीसदी है।
विज्ञापन
मुंबई में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 4,23,360 तक पहुंच गई है, जिसमें 20 से 29 साल के उम्र के लोगों की संख्या 59,262 और 30 से 39 साल के उम्र के कोरोना मरीजों की संख्या 75 हजार 872 हैं। जो कुल मरीजों का 32 फीसदी है। इसमें महिलाओं की तुलना में पुरुष संक्रमितों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
राहत की बात यह है कि इस आयु वर्ग के संक्रमितों की मृत्युदर काफी कम है। अब तक इस उम्र के 486 लोगों की मौत हो चुकी है। बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकानी ने कहा कि युवाओं का बड़ी संख्या में संक्रमित होना चिंता का विषय है।
विज्ञापन
इसके लिए लोगों की लापरवाही जिम्मेदार है। मुंबई में शून्य से 59 वर्ष तक की आयु वर्ग के लोगों की बात करें तो उनकी संख्या 3 लाख 8 हजार 804 है। जो कि कुल संक्रमितों का 73 प्रतिशत है। मुंबई में अब तक 11704 मौतें हो चुकी हैं, जिसमे से 4118 मौत इस उम्र वालों की हुई है। जो कुल मौत का लगभग 35 फीसदी है।
वहीं, कोरोना संक्रमण बच्चों को भी अपनी चपेट में ले रहा है। अब तक 9 साल तक के 6798 बच्चे संक्रमित हुए है, जिसमें 17 की मौत हो चुकी है। इसी तरह 10 से 19 वर्ष आयुवर्ग के 16677 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 32 लोगों की जान जा चुकी है।
40 से 49 वर्ष आयुवर्ग के 73132 लोग संक्रमित हुए हैं जिसमें 1065 लोगों की मौत हुई है। जबकि 50 से 59 वर्ष की आयु के बीच 77063 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं और 2518 लोगों की मौत हुई है।