फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BMC launches whatsApp chatbot for 80 services for citizens

महाराष्ट्र: बीएमसी व्हाट्सएप पर 80 सेवाएं देने वाली देश की पहली नगर निकाय बनी

Sat, 15 Jan 2022 02:55 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 15 Jan 2022 02:55 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने व्हाट्सएप नंबर 8999228999 जारी करते हुए कहा कि लोग बीएमसी की सुविधाओं का लाभ इस पर चौबीस घंटे ले सकेंगे।

विज्ञापन
BMC launches whatsApp chatbot for 80 services for citizens
बीएमसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) देश की पहली नगर निकाय बन गई है, जो अपने नागरिकों को करीब 80 सेवाएं व्हाट्सएप पर उपलब्ध कराएगी।

विज्ञापन


इससे अब मुंबई के लोगों को बीएमसी कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। बीएमसी की 80 नागरिक सुविधाएं लोगों को घर बैठे व्हाट्सएप पर मिलेंगी। यह जानकारी बीएमसी आयुक्त आई एस चहल ने दी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को बीएमसी के ‘व्हाट्सएप चैट- बॉट’ सुविधा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लांच की। मुख्यमंत्री ने व्हाट्सएप नंबर 8999228999 जारी करते हुए कहा कि लोग बीएमसी की सुविधाओं का लाभ इस पर चौबीस घंटे ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठाकरे ने कहा कि आधुनिक तकनीक का लाभ सबको मिलना चाहिए। इस सुविधा का लाभ पाने के लिए किसी तरह का पंजीकरण नहीं कराना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed