फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BMC Election 2017 Results: Live Updates of Counting of votes

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में किसी को बहुमत नहीं, उद्घव बोले- शिवसेना का होगा मेयर

Thu, 23 Feb 2017 09:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Feb 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
BMC Election 2017 Results: Live Updates of Counting of votes

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के लिए हुए चुनाव की मतगणना पूरी हो गई है। बीएमसी और ठाणे को छोड़कर भाजपा सभी जगह नंबर वन पार्टी बनकर सामने आई है। हालांकि बीएमसी के परिणामों ने सारे सत्ता समीकरणों को उलझा कर रख दिया है। कांटे की टक्कर में शिवसेना को 84 और भाजपा को 82 सीटें मिली हैं, जबकि 31 सीटें लेकर कांग्रेस तीसरे नंबर पर है, 9 सीटों के साथ एनसीपी चौथे और 7 सीटों के साथ राज ठाकरे की मनसे पांचवे स्‍थान पर रही।

विज्ञापन


वहीं, ठाणे में 60 सीटों के साथ शिवसेना को पूर्ण बहुमत मिल गया है, जबकि एनसीपी 31 सीटें लेकर दूसरे नंबर पर है। भाजपा को 21 और कांग्रेस को 3 सीटें मिली हैं। पुणे के परिणाम भाजपा के पक्ष में रहे जहां पार्टी को 77, एनसीपी को 44, कांग्रेस को 16, शिवसेना को 10, मनसे को 6 सीटें मिली हैं। 
विज्ञापन


नासिक में भाजपा को 55, शिवसेना को 35, कांग्रेस को 6, एनसीपी को 5 और मनसे को 3 सीटों पर जीत मिली है। नागपुर में भाजपा ने एकतरफा जीत हासिल की है। यहां भाजपा को 91, कांग्रेस को 23 और एनसीपी को एक सीट मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा-शिवसेना में इस तरह रही आगे निकलने की होड़

BMC Election 2017 Results: Live Updates of Counting of votes

4:00 नासिक में अभी भाजपा 32 सीटों पर जीत और 9 पर बढ़त लेकर सबसे आगे है। शिवसेना 17 पर जीत 8 पर आगे, कांग्रेस 4 पर जीत 2 पर आगे, एनसीपी 5 पर जीत 1 पर आगे है। नागपुर में भाजपा 24 सीटों पर जीत और 24 पर आगे चल रही है, 12 सीटों पर जीत और दो पर लीड के साथ कांग्रेस उससे पीछे है। 1 सीट शिवसेना की झोली में आई है, तो बाकी पार्टियों का खाता भी नहीं खुल सका है।

3:50 बीएमसी की सभी सीटों के परिणाम आए। शिवसेना को 84, भाजपा को 82, कांग्रेस को 31, एनसीपी को 9, मनसे को 7 और अन्य को 14 सीटें मिली हैं। वहीं ठाणे में भी स्थिति स्पष्ट हो चुकी है जहां, शिवसेना को 42, भाजपा को 17, एनसीपी को 16, एमएनएस को 2, कांग्रेस को 2 और अन्य को 4 सीटें मिली हैं।

3:40 पुणे में 77 सीटों के साथ भाजपा सबसे आगे, 44 सीटों के साथ एनसीपी उससे पीछे, 16 सीटों के साथ कांग्रेस तीसरे, 10 सीटों के साथ शिवसेना चौ‌थे और 6 सीटों के साथ एमएनएस पांचवे नंबर पर रही। 

3:10 बीएमसी में शिवसेना 59 सीटों पर जीती 30 पर आगे, भाजपा 35 पर जीती 42 पर आगे, कांग्रेस 8 पर आगे 17 पर जीती, एमएनएस एक सीट पर जीती 7 पर आगे। ठाणे में शिवसेना 9 पर जीती 33 पर आगे, भाजपा 6 पर जीती 11 पर आगे। पुणे में भाजपा 77, एनसीपी 43 पर सीटों पर आगे और 1 जीती। नासिक में भाजपा ने 32 जीती 9 पर आगे, शिवसेना 17 पर जीती 8 पर आगे। नागपुर में भाजपा 15 पर जीती 33 पर आगे और कांग्रेस ने 4 जीती 10 सीट पर आगे।

2:50 कांगेस ने बीएमसी चुनावों के नतीजों में होती दिख रही शिकस्त को देखते हुए मुंबई में हार स्वीकार कर ली है। कांग्रेस की इस स्थिति की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष संजय निरुपम ने इस्तीफा दे दिया है।

2:40 बीएमसी में शिवसेना 59 सीटों पर जीती 34 पर आगे, भाजपा 35 पर जीती 40 पर आगे, कांग्रेस 5 पर आगे 17 पर जीती। एमएनएस एक सीट पर जीती 10 पर आगे। ठाणे में शिवसेना 4 पर जीती 36 पर आगे, भाजपा 6 पर जीती 9 पर आगे। पुणे में भाजपा 74, एनसीपी 28 पर सीटों पर आगे और 1 पर जीती। नासिक में भाजपा 40 और शिवसेना 22 सीटों पर आगे। नागपुर में भाजपा 48 और कांग्रेस 14 सीट पर आगे।

2:30 बीएमसी में शिवसेना 59 सीटों पर जीती 23 पर आगे, भाजपा 35 पर जीती 40 पर आगे, कांग्रेस 5 पर आगे 17 पर जीती। एमएनएस एक सीट पर जीती 10 पर आगे। ठाणे में शिवसेना 4 पर जीती 24 पर आगे, भाजपा 6 पर जीती पांच पर आगे। पुणे में भाजपा 54, एनसीपी 28 पर सीटों पर आगे और 1 पर जीती। नासिक में भाजपा 24 और शिवसेना 13 सीटों पर आगे। नागपुर में भाजपा 44 और कांग्रेस 14 सीट पर आगे।

2:20 बीएमसी में शिवसेना 59 सीटों पर जीती 35 पर आगे, भाजपा 35 पर जीती 27 पर आगे, कांग्रेस 5 पर आगे 17 पर जीती। एमएनएस एक सीट पर जीती 10 पर आगे। ठाणे में शिवसेना 4 पर जीती 24 पर आगे, भाजपा 6 पर जीती पांच पर आगे। पुणे में भाजपा 54, एनसीपी 28 पर सीटों पर आगे और 1 पर जीती। नासिक में भाजपा 24 और शिवसेना 13 सीटों पर आगे। नागपुर में भाजपा 44 और कांग्रेस 14 सीट पर आगे।

2:10 बीएमसी में शिवसेना 59 सीटों पर जीती 35 पर आगे, भाजपा 35 पर जीती 27 पर आगे, कांग्रेस 17 और एमएनएस एक सीट पर जीती। ठाणे में शिवसेना 4 पर जीती 24 पर आगे, भाजपा 6 पर जीती पांच पर आगे। पुणे में भाजपा 54, एनसीपी 28 पर सीटों पर आगे और 1 पर जीती। नासिक में भाजपा 24 और शिवसेना 13 सीटों पर आगे। नागपुर में भाजपा 44 और कांग्रेस 14 सीट पर आगे।

1:50 बीएमसी में शिवसेना 59 सीटों पर जीती 35 पर आगे, भाजपा 35 पर जीती 27 पर आगे, कांग्रेस 17 और एमएनएस एक सीट पर जीती। ठाणे में शिवसेना 4 पर जीती 24 पर आगे, भाजपा 6 पर जीती पांच पर आगे। पुणे में भाजपा 54, एनसीपी 28 पर सीटों पर आगे। नासिक में भाजपा 24 और शिवसेना 13 सीटों पर आगे। नागपुर में भाजपा 44 और कांग्रेस 14 सीट पर आगे।

1:40 बीएमसी में शिवसेना 95, भाजपा 65, कांग्रेस 22, मनसे 10 और एनसीपी 7 सीटों पर आगे। ठाणे में शिवसेना 28, भाजपा 11 सीटों पर आगे। पुणे में भाजपा 54, एनसीपी 09 पर सीटों पर आगे। नासिक में भाजपा 24 और शिवसेना 13 सीटों पर आगे। नागपुर में भाजपा 46 और कांग्रेस 12 सीट पर आगे।

1:30 बीएमसी में शिवसेना 95, भाजपा 61, कांग्रेस 22, मनसे 10 और एनसीपी 7 सीटों पर आगे। ठाणे में शिवसेना 28, भाजपा 11 सीटों पर आगे। पुणे में भाजपा 54, एनसीपी 09 पर सीटों पर आगे। नासिक में भाजपा 24 और शिवसेना 13 सीटों पर आगे। नागपुर में भाजपा 46 और कांग्रेस 12 सीट पर आगे।

1:25 मुंबई के दादर में भिड़े भाजपा शिवसेना कार्यकर्ता, कई और जगह भी भिंड़त की खबरें।

1:20 बीएमसी में शिवसेना 94, भाजपा 61, कांग्रेस 22, मनसे 10 और एनसीपी 6 सीटों पर आगे। ठाणे में शिवसेना 27, भाजपा 10 सीटों पर आगे। पुणे में भाजपा 52, एनसीपी 09 पर सीटों पर आगे। नासिक में भाजपा 23 और शिवसेना 13 सीटों पर आगे। नागपुर में भाजपा 44 और कांग्रेस 10 सीट पर आगे।

1:15 मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने दिया इस्तीफा, ली हार की जिम्मेदारी। कहा- पार्टी की आपसी खींचतान ने हरवा दिया।

1:10 बीएमसी में शिवसेना 93, भाजपा 56, कांग्रेस 22, मनसे 10 और एनसीपी 6 सीटों पर आगे। ठाणे में शिवसेना 27, भाजपा 10 सीटों पर आगे। पुणे में भाजपा 50, एनसीपी 08 पर सीटों पर आगे। नासिक में भाजपा 23 और शिवसेना 13 सीटों पर आगे। नागपुर में भाजपा 44 और कांग्रेस 10 सीट पर आगे।

1:00 बीएमसी में शिवसेना 91, भाजपा 56, कांग्रेस 20, मनसे 10 और एनसीपी 6 सीटों पर आगे। ठाणे में शिवसेना 27, भाजपा 10 सीटों पर आगे। पुणे में भाजपा 50, एनसीपी 08 पर सीटों पर आगे। नासिक में भाजपा 23 और शिवसेना 9 सीटों पर आगे। नागपुर में भाजपा 44 और कांग्रेस 10 सीट पर आगे।

12:50 बीएमसी में शिवसेना 91, भाजपा 55, कांग्रेस 20, मनसे 10 और एनसीपी 6 सीटों पर आगे। ठाणे में शिवसेना 27, भाजपा 10 सीटों पर आगे। पुणे में भाजपा 50, एनसीपी 08 पर सीटों पर आगे। नासिक में भाजपा 23 और शिवसेना 9 सीटों पर आगे। नागपुर में भाजपा 44 और कांग्रेस 10 सीट पर आगे। 

12:49 मुंबई के बीएमसी चुनावों में हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआईएम ने भी दो सीटें जीत ली हैं।

12:48 चुनावों में कांग्रेस की हार के बीच पार्टी में खींचतान शुरू। कांग्रेस नेता नारायण राणे ने कहा संजय निरुपम की वजह से हम मुंबई में हारे।

12:40 बीएमसी में शिवसेना 89, भाजपा 54, कांग्रेस 20, मनसे 10 और एनसीपी 6 सीटों पर आगे। ठाणे में शिवसेना 17, भाजपा 9 सीटों पर आगे। पुणे में भाजपा 46, एनसीपी 10 पर सीटों पर आगे। नासिक में भाजपा 23 और शिवसेना 9 सीटों पर आगे। नागपुर में भाजपा 40 और कांग्रेस 10 सीट पर आगे।

12:30 बीएमसी में शिवसेना 85, भाजपा 53, कांग्रेस 20, मनसे 10 और एनसीपी 6 सीटों पर आगे। ठाणे में शिवसेना 17, भाजपा 9 सीटों पर आगे। पुणे में भाजपा 41, एनसीपी 19 पर सीटों पर आगे। नासिक में भाजपा 23 और शिवसेना 9 सीटों पर आगे। नागपुर में भाजपा 36 और कांग्रेस 10 सीट पर आगे।

12:20 बीएमसी में शिवसेना 80, भाजपा 51, कांग्रेस 18, मनसे 10 और एनसीपी 5 सीटों पर आगे। ठाणे में शिवसेना 15, भाजपा 8 सीटों पर आगे। पुणे में भाजपा 41, एनसीपी 18 पर सीटों पर आगे। नासिक में भाजपा 21 और शिवसेना 7 सीटों पर आगे। नागपुर में भाजपा 28 और कांग्रेस 9 सीट पर आगे।

12:10 बीएमसी में शिवसेना 78, भाजपा 50, कांग्रेस 18, मनसे 10 और एनसीपी 5 सीटों पर आगे। ठाणे में शिवसेना 15, भाजपा 8 सीटों पर आगे। पुणे में भाजपा 41, एनसीपी 18 पर सीटों पर आगे। नासिक में भाजपा 21 और शिवसेना 7 सीटों पर आगे। नागपुर में भाजपा 24 और कांग्रेस 9 सीट पर आगे।
 

जानिए 12 बजे तक के परिणाम

BMC Election 2017 Results: Live Updates of Counting of votes
bmc
12:00 बीएमसी में शिवसेना 80, भाजपा 45, कांग्रेस 17, मनसे 9 और एनसीपी 7 सीटों पर आगे। ठाणे में शिवसेना 15, भाजपा 8 सीटों पर आगे। पुणे में भाजपा 39, एनसीपी 17 पर सीटों पर आगे। नासिक में भाजपा 18 और शिवसेना 7 सीटों पर आगे। नागपुर में भाजपा 24 और कांग्रेस 9 सीट पर आगे।

11:50 बीएमसी में शिवसेना 72, भाजपा 40, कांग्रेस 14, मनसे 8 और एनसीपी 5 सीटों पर आगे। ठाणे में शिवसेना 15, भाजपा 8 सीटों पर आगे। पुणे में भाजपा 38, एनसीपी 15 पर सीटों पर आगे। नासिक में भाजपा 18 और शिवसेना 7 सीटों पर आगे। नागपुर में भाजपा 24 और कांग्रेस 9 सीट पर आगे।

11:35 बीएमसी में शिवसेना 60, भाजपा 35, कांग्रेस 11, मनसे 5 और एनसीपी 4 सीटों पर आगे। ठाणे में शिवसेना 14, भाजपा 6 सीटों पर आगे। पुणे में भाजपा 33, एनसीपी 12 पर सीटों पर आगे। नासिक में भाजपा 17 और शिवसेना 5 सीटों पर आगे। नागपुर में भाजपा 19 और कांग्रेस 4 सीट पर आगे।

11:25 बीएमसी में शिवसेना 50, भाजपा 30, कांग्रेस 10, मनसे 5 और एनसीपी 2 सीटों पर आगे। ठाणे में शिवसेना 13, भाजपा 5 सीटों पर आगे। पुणे में भाजपा 30, एनसीपी 12 पर सीटों पर आगे। नासिक में भाजपा 13 और शिवसेना 5 सीटों पर आगे। नागपुर में भाजपा 5 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे।

11:15 बीएमसी में शिवसेना 40, भाजपा 26, कांग्रेस 9, मनसे 3 और एनसीपी दो सीटों पर आगे। ठाणे में शिवसेना 12, भाजपा 5, पुणे में भाजपा 30, एनसीपी 12, नासिक में भाजपा 13 और शिवसेना 5 सीटों पर आगे।

11:00 बीएमसी में 35 सीटों पर शिवसेना, 25 पर भाजपा, 6 पर कांग्रेस, दो पर एनसीपी और तीन पर एमएनएस आगे। नागपुर में भाजपा ठाणे में शिवसेना आगे।

10:45 बीएमसी में शिवसेना को 18 और बीजेपी को 11 सीटों पर बढ़त, कांग्रेस चार और एनसीपी को एक सीट पर आगे। ठाणे में शिवसेना को बढ़़त।

10:30 शुरूआती आधे घंटे की मतगणना में भाजपा के मुकाबले शिवसेना उम्‍मीदवार आगे निकलते दिखाई दे रहे हैं हालांकि बाकी जगह पर भाजपा बढ़त बनाए हुए है।

फडणवीस-उद्धव की प्रतिष्ठा लगी दांव पर

BMC Election 2017 Results: Live Updates of Counting of votes

बता दें कि पिछले दो दशक में पहली बार बीजेपी और शिवसेना ने इस बार अलग-अलग बीएमसी चुनाव लड़ा हैं। इस चुनाव में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। वहीं कांग्रेस, एनसीपी और मनसे के अस्तित्व की भी परीक्षा है। एशिया की सबसे अमीर महानगरपालिका, बीएमसी की 268 सीटों के लिए कुल 9208 उम्मीदवार उम्मीदवार थे। आज ईवीम खुलते ही इन सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा।

बीएमसी चुनाव में राष्ट्रीय पार्टियों में सर्वाधिक भाजपा के 1203, कांग्रेस के 896, एनसीपी के 875, बसपा के 425, भाकपा के 45 उमीदवार सहित राज्य स्तरीय पार्टी शिवसेना के 1090, राज ठाकरे की मनसे के 663 और सपा के 124 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। वहीं, अकबरुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) के भी 197 उम्मीदवारों ने जोर आजमाइश की है जिनकी किस्मत ईवीएम में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed