फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BMC collected over Rs 58 crore fine since for not wearing mask

मुंबई : कोरोना पर बीएमसी की सख्ती, बिना मास्क घूमने वालों से वसूला 58 करोड़ रुपये का जुर्माना

Thu, 24 Jun 2021 03:31 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 24 Jun 2021 03:31 PM IST
सार

यह आंकड़ा अप्रैल 2020 से 23 जून 2021 तक का है। बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बीएमसी ने बिना मास्क घूमने वालों पर 200 रूपए का जुर्माना लगाने का नियम बनाया हुआ है।
 

विज्ञापन
BMC collected over Rs 58 crore fine since for not wearing mask
कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाए लोग - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोविड-19 महामारी के बीच बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बिना मास्क घूमने वालों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 449 दिन में 58 करोड़ का जुर्माना वसूला है। इसमें पुलिस और रेलवे की तरफ से लगाया जुर्माना भी शामिल है। यह आंकड़ा अप्रैल 2020 से 23 जून 2021 तक का है। बता दें कि कोरोना वायरस संबंधी उचित व्यवहार को प्रेरित करने के लिए बीएमसी ने मुंबई में मास्क नहीं पहनने पर 200 रुपये का जुर्माना तय किया है।

विज्ञापन


बीएमसी ने अकेले 50.29 करोड़ रुपये वसूला
बिना मास्क के घूमने वालों से बीएमसी ने अकेले 50.29 करोड़ तो वहीं मुंबई पुलिस ने 7.6 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला है। रेलवे ने 50.39 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। इनमें सेंट्रल रेलवे 21.18 लाख, पश्चिमी रेलवे 22.63 लाख और हार्बर रेलवे ने 6.5 लाख रुपये जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



मुंबई में 863 नए मामले
वहीं मुंबई में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 863 नए मामले सामने आए जो कि पांच जून से अब तक प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की सर्वाधिक संख्या है। इसके साथ ही महामारी से 23 और मरीजों की मौत हो गई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने यह जानकारी दी।

बीएमसी के आंकड़ों के अनुसार, शहर में अब तक संक्रमण के 7,23,324 मामले सामने आ चुके हैं और मृतकों की संख्या 15,338 पर पहुंच गई है। मुंबई में अभी 14,577 कोविड-19 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 6,91,128 लोग ठीक हो चुके हैं। बीएमसी के अनुसार, संक्रमण की दर 95 फीसदी है।

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 10066 नए मामले
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 10,066 नए मामले सामने आए हैं और 163 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 11,032 लोग स्वस्थ हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed