फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BMC appeals for vaccination amid hike in Measles cases in Mumbai

Measles in Mumbai: मुंबई में खसरा से तबाही के बीच बीएमसी की अपील- सभी लोग अपने बच्चों को टीके जरूर लगवाएं

Thu, 24 Nov 2022 02:54 PM IST
संजीव कुमार झा एएनआई,मुंबई
एएनआई,मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 24 Nov 2022 02:54 PM IST
सार

Measles Vaccine: मुंबई के 24 सिविक वार्डों में से 10 में 21 स्थानों से खसरा फैलने की सूचना मिली है। खसरे से संक्रमित रोगियों को कुल आठ अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
BMC appeals for vaccination amid hike in Measles cases in Mumbai
खसरा की वैक्सीन - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में खसरा का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। महानगर में इस खतरनाक बीमारी की चपेट में आने से अब तक 12 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले बुधवार को भी एक आठ महीने के बच्चे की मौत हो गई थी। शहर में खसरे के मामलों में बढ़ोतरी के बीच बीएमसी ने भी आम लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को टीका जरूर लगवाएं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुंबई में खसरे के प्रकोप को देखते हुए सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे अपने 9 महीने से 5 साल तक के बच्चों को खसरा युक्त टीका लगवाएं। 

विज्ञापन


एक साल के बच्चे की मुंबई के एक सरकारी अस्पताल में मौत
बुलेटिन के मुताबिक, पालघर जिले से सटे नालासोपारा (पूर्व) के रहने वाले एक साल के बच्चे की मुंबई के एक सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। बच्चे को एक निजी अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और सांस लेने में दिक्कत होने के कारण सोमवार को उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। बच्चे की हालत बिगड़ती गई और बाद में उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


इन अस्पतालों में खसरा के मरीज
बुलेटिन के अनुसार, मुंबई के 24 सिविक वार्डों में से 10 में 21 स्थानों से खसरा फैलने की सूचना मिली है। खसरे से संक्रमित रोगियों को आठ अस्पतालों - कस्तूरबा अस्पताल, शिवाजी नगर प्रसूति गृह, भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर अस्पताल, राजावाड़ी अस्पताल, शताब्दी अस्पताल, कुर्ला भाभा अस्पताल और क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले अस्पताल और सेवन हिल्स अस्पताल में इलाज के लिए अलग या भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed