फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bloodless Heart Transplant Indian doctors first time in Asia Heart transplant without bleeding

Heart Transplant: एशिया में पहली बार भारतीय डॉक्टरों का कमाल! बगैर खून बहाए हृदय का किया प्रत्यारोपण

Sat, 21 Oct 2023 07:19 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 21 Oct 2023 07:19 AM IST
सार

डॉ. राजीव सिंघल ने बताया कि अहमदाबाद में 52 वर्षीय मरीज चंद्रप्रकाश गर्ग को दिल के ट्रांसप्लांट की जरूरत थी। इस मामले में दुर्घटना में मारे गए एक व्यक्ति का दिल मिला, जिसे नई तकनीक से गर्ग के शरीर में प्रत्यारोपित किया गया। 

विज्ञापन
Bloodless Heart Transplant Indian doctors first time in Asia Heart transplant without bleeding
हृदय (सांकेतिक) - फोटो : istock

विस्तार

एशिया में पहली बार एक बूंद भी खून बहे बिना मरीज के दिल का सफल ट्रांसप्लांट का दावा किया गया है। मरीज को केवल 9 दिनों में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि सामान्य मामलों में 25 दिनों में छुट्टी मिलती है।

विज्ञापन


डॉ. राजीव सिंघल ने बताया कि अहमदाबाद में 52 वर्षीय मरीज चंद्रप्रकाश गर्ग को दिल के ट्रांसप्लांट की जरूरत थी। इस मामले में दुर्घटना में मारे गए एक व्यक्ति का दिल मिला, जिसे नई तकनीक से गर्ग के शरीर में प्रत्यारोपित किया गया। 
विज्ञापन


डॉ. धीरेन शाह और धवल नाइक की टीम ने बिना एक बूंद खून बहे इसे पूरा किया। सामान्य हृदय प्रत्यारोपण और इस तकनीक के जरिये किए जाने वाले इलाज की लागत बराबर ही होती है। साथ ही किसी भी दूसरे व्यक्ति के खून चढ़ाने का जोखिम भी नहीं होता है। बाहरी खून लेने से मरीज के मरने और अस्पताल में ज्यादा दिन रहने का होता है खतरा
विज्ञापन
विज्ञापन


20 लाख यूनिट खून की कमी
भारत में 20 लाख यूनिट खून की कमी है। ऐसे में अगर यह तकनीक अपनाई जाती है तो बड़े पैमाने पर लाखों लोगों को खून मिल सकता है और उनका जीवन बच सकता है। साथ ही भारत में ऑर्गन डोनेशन की दर केवल एक फीसदी है जो अमेरिका में 30 फीसदी है। इस समय इस दर को बढ़ाने की जरूरत है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों का जीवन बच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed