फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Blood stained shoe and wallet of pilot found from Sukhoi Su-30 wreckage

सुखोई SU-30 के मलबे से खून से सना जूता, पायलट का अधजला पैन कार्ड मिला

Tue, 30 May 2017 02:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Tue, 30 May 2017 02:53 PM IST
विज्ञापन
 Blood stained shoe and wallet of pilot found from Sukhoi Su-30 wreckage

इंडियन एयर फोर्स के विमान सुखोई SU- 30 के मलबे से खून से सना हुआ जूता और पायलट का आधा जला हुआ पैन कार्ड मिला है। विमान असम-अरुणाचल सीमा पर पिछले हफ्ते क्रैश हो गया था।

विज्ञापन


विमान के मलबे से जांच और बचाव दल ने पायलटों से संबंधित अन्य सामान भी बरामद किया है। इंडियन आर्मी के सूत्रों के मुताबिक खराब मौसम के बावजूद जांच कार्य अभी भी जारी है। हालांकि अभी तक दोनों ही पायलटों के बारे में कुछ भी पता नहीं चला है।
विज्ञापन


23 मई को लापता हुए सुखोई के इस फाइटर जेट का मलबा 26 मई को असम के तेजपुर में मिला था। 23 मई को एक अभ्यास प्रशिक्षण के तहत तेजपुर एयर फोर्स स्टेशन से उड़ान भरने के फौरन बाद यह लड़ाकू विमान गायब हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 मई को तेजपुर एयरबेस से 60 किमी की दूरी पर इसका मलबा देखा गया था। जिसके बाद वायुसेना के सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान का ब्लैक बॉक्स अरुणाचल प्रदेश के घने जंगल से बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed