{"_id":"57cd7db84f1c1baa30318121","slug":"blast-in-kabul-killing-at-least-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: रक्षा मंत्रालय के बाहर आतंकी हमला 30 की मौत ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अफगानिस्तान: रक्षा मंत्रालय के बाहर आतंकी हमला 30 की मौत
बीबीसी
Updated Mon, 05 Sep 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
अफगानिस्तान
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए आत्मघाती हमले में 24 लोग मारे गए हैं और कम से कम 90 घायल हुए हैं। काबुल में रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय के बाहर दो बम धमाके हुए हैं।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया है कि मृतकों में सेना का एक जनरल और दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं। अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षा बल और नागरिक पहले धमाके और फिर हुए आत्मघाती हमले के घायलों की मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने ट्वीट किया- 'हमारा पहला निशाना रक्षा मंत्रालय था। दूसरे में पुलिस हमारे निशाने पर थी।' ये धमाके रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय के गेट पर तब हुए जब कर्मचारी शाम को घर जा रहे थे।
विज्ञापन