{"_id":"579649a54f1c1b356421e3af","slug":"blast-in-germany-terrorist-mistakenly-done-suicide-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मनी में धमाका, समारोह को निशाना बनाने से चूका हमलावर, एक की मौत 12 घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जर्मनी में धमाका, समारोह को निशाना बनाने से चूका हमलावर, एक की मौत 12 घायल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 25 Jul 2016 10:58 PM IST
सार
- दो हजार लोगों के समारोह में धमाका करना चाहता था सीरियाई शरणार्थी
- अपने ही लाए बम से खुद उड़ गया, करीब खड़े 12 लोग भी हुए घायल
विज्ञापन
जर्मनी में धमाका
- फोटो : Reuters
विस्तार
जर्मनी में सार्वजनिक स्थलों पर हो रहे हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे। म्यूनिख हमले के बाद बावरिया शहर में रविवार को एक सीरियाई शरणार्थी ने खुद को उड़ा दिया। इसमें उसके अलावा किसी की मृत्यु तो नहीं हुई, लेकिन दर्जनों लोग घायल हो गए। इस हमले के बाद जहां लोगों के मन में सार्वजनिक कार्यक्रमों में जाने को लेकर डर पैदा हो गया है। वहीं, सीरियाई शरणार्थियोें को देश में शरण देने पर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने इसके आतंकी हमला होने की आशंका से अभी इनकार नहीं किया है।
विज्ञापन
27 वर्षीय सीरियाई शरणार्थी की योजना एक संगीत समारोह में बम धमाका करने की थी। हालांकि टिकट न होने की वजह से शरणार्थी को समारोह में शामिल नहीं होने दिया गया। इसके बाद अपनी ही गलती से उसका लाया बम फट गया और वह खुद ही इसका शिकार हो गया। यह धमाका बावरिया शहर के उस स्थान पर हुआ, जहां से थोड़ी ही दूरी पर एक संगीत समारोह चल रहा था। इस समारोह में दो हजार से भी ज्यादा लोग शामिल हुए थे। हालांकि धमाका करने वाले की अपनी गलती के चलते ही बम फट गया।
विज्ञापन
स्थानीय आंतरिक मामलों के मंत्री जोआचिम हरमन ने बताया कि यह सीरियाई शरणार्थी दिमागी रूप से बीमार था और उसने इससे पहले दो बार खुद को मारने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि इस हमले में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ हो, लेकिन लोगों के मन में डर जरूर बैठ गया है। उन्होंने आशंका जताई कि इस हमले के बाद सीरियाई शरणार्थियों को पनाह देने का लेकर सवाल उठ सकते हैं।
विज्ञापन