{"_id":"65a941edc68fba48b30f0aee","slug":"blast-and-firing-in-senapati-district-in-manipur-know-all-updates-in-hindi-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर: सेनापति जिले में विस्फोट और गोलीबारी, किसी के हताहत की खबर नहीं, छात्र निकाय ने निकाली संयुक्त रैली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मणिपुर: सेनापति जिले में विस्फोट और गोलीबारी, किसी के हताहत की खबर नहीं, छात्र निकाय ने निकाली संयुक्त रैली
Thu, 18 Jan 2024 09:24 PM IST
शिव शरण शुक्ला
एन. अर्जुन, इंफाल
एन. अर्जुन, इंफाल
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 18 Jan 2024 09:24 PM IST
विज्ञापन
छात्रों ने निकाली रैली।
- फोटो : अमर उजाला
हिंसाग्रस्त मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को भी सेनापति जिले में विस्फोट और गोलीबारी की घटना हुई। हालांकि इसमें किसी के हताहत की जानकारी नहीं मिल पाई है। इस बीच, गुरुवार को चुराचांदपुर जिले में संयुक्त छात्र निकाय (जेएसबी) लमका ने एक विशाल रैली निकाली।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब 1.45 बजे को सेनापति जिले के वाईकेपी हिल्स पर एक विस्फोट हुआ। इसके बाद वाईकेपी हिल्स और मफौ कुकी गांव में दोनों ओर से भीषण गोलीबारी की आवाज सुनाई दी। घटना की जानकारी मिलते ही करीब 2.00 बजे जीआर की टीम मफौ गांव पहुंची और हालात का जायजा लिया। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
संयुक्त छात्र संगठन (जेएसबी) लमका ने निकाली रैली
इस बीच, जानकारी मिली है कि मणिपुर के शिक्षा विभाग के 3 कुकी-ज़ो अधिकारियों के निलंबन और हाल ही में सीबीएसई द्वारा चुराचांदपुर और कांगपोकपी जिले के 25 स्कूलों की मान्यता रद्द करने के खिलाफ ज्वाइंट स्टूडेंट्स बॉडी (जेएसबी) लमका ने चुराचांदपुर जिले में गुरुवार को एक रैली निकाली। रैली सुबह करीब 10.00 बजे सार्वजनिक मैदान लमका से शुरू हुई और पीस ग्राउंड तुइबोंग जिला चुराचांदपुर में करीब दोपहर 1.00 बजे शांतिपूर्ण माहौल में समाप्त हुई। रैली में करीब 6000 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन