फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Blade-like object in-flight meal FSSAI issues improvement notice to TajSATS

TajSATS: एयर इंडिया की फ्लाइट में ब्लेड मिलने के मामले में FSSAI की कार्रवाई, कैटरिंग कंपनी को भेजा गया नोटिस

Thu, 20 Jun 2024 09:18 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 20 Jun 2024 09:18 PM IST
सार

TajSATS Notice: एयर इंडिया के बंगलूरू से सैन फ्रांसिस्को जा रहे हवाई जहाज में एक यात्री को भोजन में ब्लेड मिली थी। अब भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने जहाज में भोजन परोसने वाली कैटरिंग कंपनी ताजसैट्स को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
Blade-like object in-flight meal FSSAI issues improvement notice to TajSATS
एयर इंडिया। - फोटो : ANI

विस्तार

बंगलूरू से सैन फ्रांसिस्को जा रहे एयर इंडिया की उड़ान में एक यात्री को परोसे गए भोजन में ब्लेड मिली थी। इसके बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने फ्लाइट में भोजन परोसने वाली कैटरिंग कंपनी ताजसैट्स (TajSATS) को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


एफएसएसएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का बयान
एफएसएसएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमला वर्धन राव ने कहा कि ताजसैट्स के बंगलूरू स्थित कार्यालय में विस्तृत निरीक्षण के बाद कंपनी को नोटिस जारी किया है। खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत यदि खाद्य कारोबार से जुड़ी कोई कंपनी किसी भी नियम का पालन करने में विफल रहती है तो उचित अवधि के भीतर जरूरी कदम उठाने आवश्यकता होती है। कंपनी को सुधार नोटिस जारी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कंपनी को 15 दिन के भीतर नोटिस का पालन करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


एयर इंडिया ने घटना के लिए मांगी थी माफी
बता दें कि एयर इंडिया में खान-पान की आपूर्ति का जिम्मा ताजसैट्स के स्वामित्व वाले टाटा समूह के पास है। एयरलाइन ने इस घटना के लिए सोमवार को माफी मांगी। उसने कहा कि यह घटना उसके कैटरिंग भागीदार ताजसैट्स में उपयोग की जाने वाली सब्जी प्रसंस्करण मशीन की वजह से हुई। खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने पाया कि ब्लेड एक स्वचालित सब्जी कटर का था। ब्लेड का टुकड़ा अलग होकर सब्जी के टुकड़े के अंदर फंस गया था। राव ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ताजसैट्स को निरीक्षण और रखरखाव प्रक्रियाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed