{"_id":"5fdbc7558ebc3e410458abae","slug":"black-money-found-in-income-tax-raids-in-tamil-nadu-contractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु में ठेकेदार के यहां आयकर छापे में मिला 700 करोड़ की काली कमाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु में ठेकेदार के यहां आयकर छापे में मिला 700 करोड़ की काली कमाई
Fri, 18 Dec 2020 02:32 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 18 Dec 2020 02:32 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग ने तमिलनाडु स्थिति एक सरकारी ठेकेदार के यहां छापा मारकर 700 करोड़ रुपये की काली कमाई के सबूत जुटाए हैं। सीबीडीटी ने बृहस्पतिवार को बताया कि ठेकेदार की कंपनी करोड़ों रुपये के सरकारी सिविल अनुबंध लेकर काम करती है। विभाग ने तलाशी के दौरान मिली 21 करोड़ रुपये की बेनामी नकदी भी जब्त की है।
विज्ञापन
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के मुताबिक, सरकारी कामों के एक नामी सिविल ठेकेदार की कंपनियों के समूह के ठिकानों पर इरोड और चेन्नई में 14 व 15 दिसंबर को छापा मारा गया। यह समूह तटीय इलाकों में समुद्री लहरों को रोकने वाली दीवार बनाने का विशेषज्ञ माना जाता है। साथ ही समूह बस परिवहन, विवाह फार्मों और खाद्य मसालों के व्यापार में भी शामिल है।
विज्ञापन
सीबीडीटी ने बताया कि जांच के दौरान समूह को खरीद और अन्य कामकाजी अनुबंधों के खर्चों को जानबूझकर बढ़ाकर दिखाने का दोषी पाया गया। इस बात के भी सबूत मिले हैं कि सप्लायरों और सहायक ठेकेदारों को दिया गया यह पैसा काले धन के तौर पर नकदी के रूप में वापस समूह के पास पहुंच जाता है।
विज्ञापन
विभाग के मुताबिक, इस तरीके से करीब 700 करोड़ रुपये की काली कमाई करने के सबूत मिले हैं, जिन्हें रियल एस्टेट में निवेश और व्यापार के विस्तार आदि में इस्तेमाल किया गया है। बोर्ड ने दावा किया कि इसके अलावा समूह ने 150 करोड़ रुपये की बेनामी आय भी स्वीकार की है।