फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Black fungus: spread across seven states, Rajasthan declared an epidemic, Nagpur becoming a hotspot

ब्लैक फंगस: महाराष्ट्र में 90 की मौत, सात राज्यों में फैला रोग, राजस्थान में महामारी घोषित

Wed, 19 May 2021 10:19 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 19 May 2021 10:19 PM IST
सार

कोरोना की दूसरी लहर के साथ ही देश में ब्लैक फंंगस यानी म्यूकोरमाइकोसिस भी तेजी से फैल रहा है। अब तक सात राज्यों में इसका प्रकोप देखा गया है। राजस्थान ने तो इसे महामारी घोषित कर दिया है। 
 

विज्ञापन
Black fungus: spread across seven states, Rajasthan declared an epidemic, Nagpur becoming a hotspot
black fungus - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र व खासकर नागपुर ब्लैक फंगस यानी म्यूकरमाइकोसिस का हॉटस्पॉट बनकर उभरा है। राज्य में अब तक इससे 90 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के साथ यही भी देश के लिए नई मुसीबत बनता जा रहा है। अब तक सात राज्यों में यह फैलने की सूचना है। इनमें उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, शामिल हैं।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार बताया कि ब्लैक फंगस के मामले पिछले साल कोरोना वायरस संक्रमण की शुरूआत के बाद से आने शुरू हुए हैं। हालांकि, मंत्री ने इसका समय नहीं बताया। उन्होंने कोविड-19 मरीजों के इलाज के दौरान स्टेरॉयड के अंधाधुंध इस्तेमाल के प्रति भी चेताया। 
विज्ञापन


हल्के में न ले यह बीमारी
टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र में अब तक म्यूकरमाइकोसिस से 90 लोगों की मौत हो चुकी है। यह गंभीर है। इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। गंभीर मधुमेह और प्रतिरक्षा प्रणाली के दमन जैसे कारणों से भी लोग इस संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं। महाराष्ट्र का नागपुर तो इसका हॉटस्पॉट बनता नजर आ रहा है। वहां 300 मामले सामने आए हैं। अब तक सात मरीजों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



दिल्ली एम्स के न्यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. एमवी पद्म श्रीवास्तव के अनुसार ब्लैक फंगस के अब रोज 20 मामले मिल रहे हैं। अब तक 100 से ज्यादा केस आ चुके हैं। ट्रॉमा सेंटर में अलग से वार्ड बनाया गया है। मैक्स हॉस्पिटल में 25 व सर गंगाराम अस्पताल में 40 केस आए हैं। मूलचंद हॉस्पिटल में इस रोग की वजह से एक मरीज की मौत हो गई। 

राजस्थान में 100 केस मिले
राजस्थान में ब्लैक फंगस के 100 केस सामने आ चुके हैं। राज्य सरकार ने इसे महामारी घोषित करने के साथ ही इसके इलाज के लिए अलग से वार्ड बनाने का निर्णय लिया है। 


लखनऊ में 50 केस
उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित किंग्स जॉर्ज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ब्लैक फंगस के 50 केस आए हैं। मंगलवार को नौ नए मामले सामने आए हैं। 

मप्र में जांच अभियान शुरू
मध्य प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में नेजल एंडोस्कोपी के जरिए जांच का अभियान शुरू करने का फैसला किया है। इससे समय रहते मरीजों की पहचान कर उनका इलाज शुरू किया जा सकेगा। 

उत्तराखंड में दो की मौत, हरियाणा में 115 केस
उधर, पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में ब्लैक फंगस से दो लोगों की मौत होने की खबर है,  जबकि हरियाणा में 115 मामले सामने आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed