{"_id":"6575f8fd55c6bb6726091747","slug":"black-flags-waved-at-kerala-governor-20-sfi-activists-arrested-by-police-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का विरोध, प्रदर्शन कर रहे 20 SFI कार्यकर्ता गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का विरोध, प्रदर्शन कर रहे 20 SFI कार्यकर्ता गिरफ्तार
Sun, 10 Dec 2023 11:15 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:15 PM IST
सार
एसएफआई कार्यकर्ताओं द्वारा राज्यपाल आरिफ मोहम्म्द खान को काले झंडे दिखाए। जिसके बाद पुलिस ने 20 एसएफआई को गिरफ्तार किया, लेकिन बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल पुलिस ने एसएफआई के 20 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। रविवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को काले झंडे दिखाने के आरोप में पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि राजधानी में वजुथाकौड के पास राज्यपाल के एसएफआई कार्यकर्ताओं द्वारा काला झंडा दिखाया गया था। राज्यपाल उस दौरान भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते जा रहे थे।
पुलिस ने कहा कि उस दौरान 18 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन राज्यपाल के लौटते समय भी दो एसएफआई कार्यकर्ताओं ने फिर से काला झंडा दिखाया। जिसके बाद उन दोनों कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।
अधिकारी के मामले की जानकारी देते हुए कहा कि अवैध रूप से इकट्ठा होने, दंगा करने, सार्वजनिक रास्ते में बाधा उत्पन्न करने से संबंधित कई धाराओं में दो मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि गिरफ्तार किए गए सभी एसएफआई कार्यकर्ताओं को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
वीडियो के मुताबिक राज्यपाल की गाड़ी के पीछे एसएफआई कार्यकर्ताओं को भागते हुए देखा गया था। जिनके हाथ में काले झंडे और स्लोगर लिखे गए तख्ती थी। मार्ग पर पुलिस ने अन्य कार्यकर्ताओं को रोक दिया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है।