{"_id":"5ac8629c4f1c1bd6618b5f8e","slug":"black-buck-case-salman-khan-s-lifestyle-is-different-from-other-prisoners-at-jodhpur-central-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानत की टेंशन में रातभर सिगरेट फूंक रहे थे सलमान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जमानत की टेंशन में रातभर सिगरेट फूंक रहे थे सलमान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Updated Sat, 07 Apr 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काले हिरण का शिकार करने के मामले में अभिनेता सलमान खान को जोधपुर की सेशंस कोर्ट ने जमानत दे दी है। इससे पहले सलमान खान वैसे तो दो दिन से जेल में थे लेकिन वहां भी उनकी लाइफस्टाइल आम कैदियों जैसी बिल्कुल नहीं थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सलमान ने कैद के दूसरे दिन भी न तो कैदियों की ड्रेस पहनी और न ही जेल का खाना खाया था। इसके साथ ही सलमान जेल में भी वर्कआउट करना जारी रख रहे थे।
विज्ञापन
शुक्रवार को उनके लिए होटल से खाना मंगवाया गया। इसके साथ ही एक के एक सितारों का उनसे मिलने का दौर जारी रहा। इस दौरान उनके बॉडीगार्ड शेरा भी मौजूद वहां मौजूद रहे। सलमान फैंस भी दिनभर उनसे ऑटोग्राफ लेते रहे। वह शुक्रवार को सुबह 10 बजे उठे, जबकि आम कैदियों के उठने का समय 6 बजे होता है। यानी की सलमान की लाइफस्टाइल जेल में आम कैदियों से बिल्कुल अलग है। हालांकि सलमान खान के घरवालों ने जेल कैंटीन में चार सौ रुपये जमा करवाए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- काला हिरण: सलमान खान ने जेल में खाई दाल-रोटी, बहनों ने की जेल में मुलाकात
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि इससे पहले पांच साल की सजा के सदमे के बीच सलमान को गुरुवार रात बैरक में मौजूद मच्छरों ने तन्हा महसूस नहीं होने दिया। बेचैनी व तनाव में सलमान देर रात तक बैरक व बाहर टहलते रहे और बार-बार सिगरेट फूंकते रहे। बाद में मच्छरों से बचने के लिए ओडोमॉस लगाकर सोए और सुबह 10 बजे तक उठे। उठने के बाद गुपचुप तरीके से मंगाई ब्लैक कॉफी और खाना खाया।
बताया जाता है कि बैरक में सलमान से मिलने, ऑटोग्राफ लेने के लिए जेल प्रहरी, संतरी और सुरक्षाकर्मी आते रहे। जिसके बाद पास की बैरक में बैठे आसाराम को गुस्सा आ गया और उसने झुझलाकर जेलकर्मियों से कहा कि मुझसे मिलने तो कभी नहीं आए। वहीं चिलचिलाती झूप के बावजूद जेल के बाहर सलमान और आसाराम के समर्थक डटे रहे। लेकिन जैसे उन्हें पता चला कि आज सलमान की जमानत नहीं होगी तो उनके चेहरों पर निराशा छा गई।