{"_id":"5f5e949c8ebc3e506317bcd9","slug":"bjps-worker-died-body-found-hanging-from-a-tree-in-hooghly-west-bengal-bjp-accuses-tmc","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल के हुगली में पेड़ से लटका मिला भाजपा कार्यकर्ता का शव, भाजपा ने टीएमसी पर लगाया आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल के हुगली में पेड़ से लटका मिला भाजपा कार्यकर्ता का शव, भाजपा ने टीएमसी पर लगाया आरोप
Mon, 14 Sep 2020 03:22 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 14 Sep 2020 03:22 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में भाजपा कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटका मिला है। पुलिस के मुताबिक, गोघाट इलाके के खनाती गांव के रहने वाले गणेश रॉय शनिवार शाम से लापता थे। रविवार सुबह गांव के पास ही एक पेड़ से उनका शव बरामद हुआ। मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद भाजपा ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
भाजपा ने टीएमसी पर लगाया हत्या का आरोप
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, रॉय की हत्या टीएमसी के गुंडों ने की है और इलाके के पार्टी कार्यकर्ताओं में दहशत पैदा करने के लिए रात में शव को पेड़ से लटका दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं लटकाकर मारना नया चलन बन गया है। भाजपा के बढ़ते समर्थन से सत्तासीन पार्टी डर गई है।
विज्ञापन
हम टीएमसी के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू करेंगे। हुगली से भाजपा सांसद लोकेट चटर्जी ने कहा कि यह नृशंसता रुकनी चाहिए। लोकतंत्र के चैंपियन भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या पर चुप क्यों हैं। वहीं, टीएमसी ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि घटना में उसके कार्यकर्ताओं का हाथ नहीं है।
विज्ञापन