WB: शुभेंदु अधिकारी का दावा- बंगाल में फहराया गया फलस्तीनी झंडा, साझा किया वीडियो; पुलिस बोली- जानकारी नहीं
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अगर घटना की पुष्टि करने का कोई सबूत मिलता है तो देश में विदेशी झंडा लहराने वाले देशद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विस्तार
शुभेंदु अधिकारी ने साझा किया वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा, "किसी ने मुझे यह वीडियो भेजा, उन्हें उम्मीद है कि एलओपी इस मामले में कुछ करेंगे। आज रात मुर्शिदाबाद के बेरहामपुर में धार्मिक जुलूस में फलस्तीन का झंडा लहराया जा रहा है। लोकसभा में शपथ के दौरान एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी के जय फलस्तीन के नारे से अपराधियों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं।"
Someone has send me this video expecting the LOP to do something about it.
Tonight, the Palestinian flag is being waved in a religious procession in Berhampore; Murshidabad District. The perpetrators seem to be emboldened by AIMIM MP Asaduddin Owaisi's ‘Jai Palestine’ slogan… pic.twitter.com/RvLDr0pE9Rविज्ञापन विज्ञापन— Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) July 17, 2024
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने आगे कहा, "मैं मुर्शिदाबाद के एसपी, डीएसपी और पश्चिम बंगाल पुलिस से अनुरोध करता हूं कि वह इस मामले को देखे। अगर घटना की पुष्टि करने का कोई सबूत मिलता है तो देश में विदेशी झंडा लहराने वाले देशद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।" पुलिस ने इसके जवाब में कहा, "हमें अभी तक इस घटना को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन हम मामले की जांच कर रहे हैं।"
इस मुद्दे पर वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी तक इस मामले को लेकर किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना के बारे में उनके पास फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।