फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjps bs yeddyurappa returns his 1 crore suv ride for proposed drought tour

बढ़ा विवाद तो येदुरप्पा ने लौटाई 1 करोड़ की कार, पार्टी नेता से ली थी उधार

Sun, 17 Apr 2016 03:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 17 Apr 2016 03:59 PM IST
विज्ञापन
bjps bs yeddyurappa returns his 1 crore suv ride for proposed drought tour
बीएस येदुरप्पा ने लौटाई 1 करोड़ की गाड़ी - फोटो : ANI

कर्नाटक के भाजपा प्रमुख बीएस येदुरप्पा ने कहा है कि उन्होंने एक करोड़ रुपए की लैंड क्रूजर लौटा दी है। पिछले दिनों इस गाड़ी को लेकर विवाद हो गया था। येदुरप्पा ने कहा है कि उन्होंने यह मुरुगेश निरानी को सौंप दी है जिन्होंने उसे यह कार सूखाग्रस्त इलाके का दौरा करने के‌ लिए उधार दी थी।

विज्ञापन


इस कार का इस्तेमाल बीएस येदुरप्पा राज्य में अकाल प्रभावित जगहों पर दौरा करने में करने वाले थे। लेकिन अब वे इसका इस्तेमाल नहीं करेंगे। उन्होंने यह निरानी को वापस दे दी है।
विज्ञापन


कर्नाटक में एक तरफ जहां लोग प्यास के चलते मरे जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ प्यासों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम वहां के नेता कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही किया था कनार्टक के नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदुरप्पा ने। येदुरप्पा एक करोड़ की कार लैंड क्रूजर प्राडो से पानी की कमी से जूझते उत्तरी कर्नाटक के एक गांव पहुंचे थे। इसके बाद ही कर्नाटक में नया हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कनार्टक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैय्या का उनकी 70 लाख रूपए की घड़ी ने उनका जीना दुश्‍वार कर दिया था। वहीं अब एक करोड़ की गाड़ी लैंड क्रूजर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा के गले पड़ गई है। अब इस पर भाजपा की तरफ से सफाई भी आने लगी है। कर्नाटक में भाजपा प्रवक्ता एस प्रकाश ने सफाई देते हुए कहा है कि सफेद आलीशान कार दरअसल येदियुरप्पा को एक चीनी मिल मालिक और राजनेता मुरुगेश निरानी ने 'लोन' पर दी है। 

बीएस येदियुरप्पा की टीम का कहना है कि यह कोई नई कार नहीं है। कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए पार्टी प्रमुख को हजारों किलोमीटर का दौरा करना होगा जिसके लिए एक सुविधाजनक वाहन की जरूरत है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 2018 में होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव की कमान बीएस येदियुरप्पा को सौंप दी है। राज्य प्रमुख ने 225 विधानसभा सीट में से 150 को जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। येदियुरप्पा को 2008 में कर्नाटक का मुख्यमंत्री चुना गया था लेकिन भ्रष्टाचार के आरोप झेलने के बाद भाजपा ने उन पर कुर्सी छोड़ने का दबाव बनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed