फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Yuva Morcha National President Tejasvi Surya attacked on Karnataka government

Karnataka: ‘राज्य सरकार को राहुल के आने का इंतजार…’, मेट्रो रेल लाइन का उद्घाटन न होने पर भड़के तेजस्वी सूर्या

Sun, 01 Oct 2023 03:32 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 01 Oct 2023 03:32 PM IST
सार

सूर्या ने कहा कि बायप्पनहल्ली-केआर पुरा लाइन खुलने से 50 से 60 प्रतिशत लोगों को लाभ मिलना तय है। राज्य सरकार खुद निरीक्षण कर चुकी है। उसे सीएमआरएस से हरी झंडी मिल चुकी है, तब भी वह इस लाइन को खोलने में देरी कर रही है।

विज्ञापन
BJP Yuva Morcha National President Tejasvi Surya attacked on Karnataka government
BJP Yuva Morcha National President and MP Tejasvi Surya - फोटो : एएनआई

विस्तार

भाजपा युवा मोर्चा (भायुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या मेट्रो रेल की लाइन का उद्घाटन न होने पर भड़क गए। उन्होंने कर्नाटक सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हर दिन करीब पांच से छह लाख लोग बंगलूरू मेट्रो का उपयोग करते हैं। अगर बायप्पनहल्ली-केआर पुरा लाइन को खोल दिया जाए तो इन लोगों को लाभ मिलना तय है। लेकिन राज्य सरकार किसी कांग्रेस नेता के आने और उद्घाटन करने का इंतजार कर रही है। 

विज्ञापन

सूर्या ने कहा कि बायप्पनहल्ली-केआर पुरा लाइन खुलने से 50 से 60 प्रतिशत लोगों को लाभ मिलना तय है। राज्य सरकार खुद निरीक्षण कर चुकी है। उसे सीएमआरएस से हरी झंडी मिल चुकी है, तब भी वह इस लाइन को खोलने में देरी कर रही है। इसका कारण यह है कि वह राहुल गांधी या कांग्रेस के किसी अन्य नेता के आने और इस परियोजना का उद्घाटन करने का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों को यह देखकर निराशा होती है कि एक सार्वजनिक बुनियादी ढांचा परियोजना तैयार है, लेकिन राज्य सरकार राजनीतिक कारणों से इसे नहीं खोल रही है। सांसद सूर्या ने कहा, ‘मैं मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि इस लाइन को तुरंत जनता के लिए खोलें और बंगलूरू के लोगों को परेशान न होने दें।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed