फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Youth Leader Praveen Nettaru Brutally Murdered In Karnataka News In Hindi

Karnataka: भाजपा नेता की तलवार-कुल्हाड़ी से हत्या, देर रात धरने पर बैठे पार्टी कार्यकर्ता बोले- हमें न्याय दो

Wed, 27 Jul 2022 01:35 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, बेल्लारे
एएनआई, बेल्लारे Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 27 Jul 2022 01:35 AM IST
सार

जानकारी के मुताबिक नेट्टारू मंगलवार की रात अपनी दुकान बंद कर रहे थे तभी बाइक पर आए अज्ञात हमलावरों ने उनपर जानलेवा हमला किया। उनपर कुल्हाड़ी और तलवार से भी हमला किया गया।

विज्ञापन
BJP Youth Leader Praveen Nettaru Brutally Murdered In Karnataka News In Hindi
प्रवीण नेट्टारू - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। नेट्टारू भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव थे। इस घटनाक्रम को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भाजपा नेता के परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही न्याय होगा।

विज्ञापन


अस्पताल ले जाते हुई मौत
जानकारी के मुताबिक नेट्टारू मंगलवार की रात अपनी दुकान बंद कर रहे थे तभी बाइक पर आए अज्ञात हमलावरों ने उनपर जानलेवा हमला किया। उनपर कुल्हाड़ी और तलवार से भी हमला किया गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सीएम ने जताया दुख
मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने ट्वीट कर कहा कि दक्षिण कन्नड़ जिले से हमारी पार्टी के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की बर्बर हत्या निंदनीय है। इस तरह के जघन्य कृत्य के अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और कानून के तहत दंडित किया जाएगा। प्रवीण की आत्मा को शांति मिले। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर बैठे कार्यकर्ता
इस बीच, बेल्लारे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। प्रवीण नेट्टारू बेल्लारे में एक दुकान चलाते थे। वहीं भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की हत्या के विरोध में कई भाजपा रात में ही सड़कों पर बैठ गए हैं। कार्यकर्ताओं ने 'हमें न्याय चाहिए' के नारे लगाए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed