फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP workers protest against Rahul Gandhi over his statement on rss shaakha amd woman

राहुल के बयान पर गुजरात में बवाल, कटआउट को पहनाई साड़ी, किया सोलह श्रृंगार

Wed, 11 Oct 2017 01:59 PM IST
टीम डिजिटल,अमर उजाला
टीम डिजिटल,अमर उजाला Updated Wed, 11 Oct 2017 01:59 PM IST
विज्ञापन
 BJP workers protest against Rahul Gandhi over his statement on rss shaakha amd woman
bjp - फोटो : ANI
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा आरएसएस और महिलाओं पर दिए विवादित बयान के बाद गुजरात में घमासान जारी है। गुजरात में बीजेपी कार्यकर्ता सड़क पर उतर आई हैं। प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने राहुल के कटआउट को साड़ी पहना कर उसका सोलह श्रृंगार तक कर दिया है। 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने मंगलवार को गुजरात में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए, बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरएसएस और महिलाओं की ड्रेस पर टिप्पणी की थी। बकौल राहुल, 'क्या आपने कभी शाखा में महिलाओं को शॉर्ट्स में देखा है?' मैंने तो नहीं देखा..  
विज्ञापन


महिलाओं पर की गई टिप्पणी पर गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने राहुल से माफी मांगने को कहा था और पूछा था कि, 'क्या वो महिलाओं का शरीर और कपड़ा ही देखते हैं। क्या वो सिर्फ यही देखते हैं कि महिलाओं ने क्या पहना है क्या नहीं पहना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  गुजरात में RSS के खिलाफ विवादित बयान देकर घिरे राहुल गांधी, बीजेपी ने कहा माफी मांगें


आनंदीबेन ने कहा था कि राहुल का बयान महिलाओं का अपमान है। उन्होंने राहुल गांधी से उनके दिए बयान पर माफी मांगने की बात भी कही थी। और अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो गुजरात की महिलाएं एकजुट होकर उनके खिलाफ अभियान चलाएंगी और कांग्रेस आने वाले विधानसभा चुनावों में एक भी सीट पर जीत का स्वाद नहीं चख पाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed