फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP workers allegedly attacked on Shashi Tharoor office in Trivandrum of Kerala

थरूर के दफ्तर पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं का हमला, कांग्रेस सांसद का आरोप- लगाए पाकिस्तान जाओ के नारे

Mon, 16 Jul 2018 10:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Updated Mon, 16 Jul 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
BJP workers allegedly attacked on Shashi Tharoor office in Trivandrum of Kerala
फाइल फोटो

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के दफ्तर पर हमला कर तोड़फोड़ की। पुलिस के मुताबिक भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने वहां जमकर नारेबाजी की और थरूर पाकिस्तान जाओ के नारे लगाए।

विज्ञापन


थरूर ने हाल ही में कहा था कि यदि भाजपा दोबारा जीतकर केंद्र की सत्ता में आई तो वह संविधान को नए सिरे से लिखेगी और देश को हिंदू पाकिस्तान बना देगी। उनके इस बयान का भाजपा ने विरोध किया था। थरूर ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा और संघ गुंडों ने उनके दफ्तर हमला किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने वहां पर लगे पोस्टरों, दीवारों, दरवाजों और गेट पर काला इंजन ऑयल पोत दिया। साथ ही अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों को भी भगा दिया। उनके हाथों में आपत्तिजनक पोस्टर भी थे और वे नारे लगाकर मुझे पाकिस्तान जाने को कह रहे थे। कांग्रेस और आईयूएमएल के नेताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी को हिरासत में नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हम सभी के लिए चेतावनी
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि यह हम सभी के लिए एक चेतावनी है। आपने भाजपा से उसके हिंदू राष्ट्र के सपने के बारे में आसान सा भी सवाल पूछा तो वे तोड़फोड़ और हिंसा पर उतर आएंगे। उनका असली चेहरा तिरुवनंतपुरम में दिख गया। अब ज्यादातर हिंदू कहेंगे कि ये संघी गुंडे उनके प्रतिनिधि नहीं हैं।


 

कांग्रेस बयान से खुद को अलग कर चुकी है

कांग्रेस पार्टी ने थरूर के मंगलवार को दिए गए हिंदू पाकिस्तान संबंधी बयान से खुद को अलग कर लिया था। वहीं भाजपा ने कांग्रेस सांसद के बयान पर राहुल गांधी से माफी की मांग की थी।

ऐसे और प्रदर्शन करेंगे : भाजयुमो
अपने कार्यकर्ताओं का बचाव करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत चंद्रन ने कहा कि थरूर पाकिस्तान के हमदर्द हैं। उन्होंने राजनीतिक फायदे के लिए बयान दिया था। सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करने वाले अपने बयान के लिए उन्हें तत्काल माफी मांगनी चाहिए। ऐसा नहीं होने पर उनके खिलाफ ऐसे लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन और किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed