{"_id":"5a71ea4e4f1c1b90268b784c","slug":"bjp-worker-wife-thew-eggs-on-odisha-cm-naveen-patnaik-in-balasore-detained-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ओडिशा CM नवीन पटनायक पर BJP कार्यकर्ता की पत्नी ने अंडे से हमला किया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
VIDEO: ओडिशा CM नवीन पटनायक पर BJP कार्यकर्ता की पत्नी ने अंडे से हमला किया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुूवनेश्वर
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
नवीन पटनायक
- फोटो : ANI
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर बुधवार को बालासोर में एक सभा के दौरान एक महिला ने अंडे फेंके। हालांकि इस घटना में नवीन पटनायक बाल बाल बच गए। वहीं मंच पर मौजूद अन्य नेताओं पर अंडे गिरे। नवीन पटनायक यहां तलसारी बीच फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। दो अंडे फेंके जाने के बाद मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया। जिसके बाद उन्हें वहां से सुरक्षित ले जाया गया।
विज्ञापन
नवीन पटनायक पर अंडे से निशाना साधने वाली महिला स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ता दिलीप कामिला की पत्नी हैं। आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कुछ ही दिनों पहले बीजेडी से निलंबित बैजयंत पांडा ने इस घटना की निंदा की है।
बैजयंत पांडा ने कहा है कि, 'मुझे नहीं पता उसकी शिकायत क्या थी लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें किसी अन्य तरीके से विरोध करना चाहिए था। मैं शारीरिक तौर पर नुकसान पहुंचाकर विरोध के पक्ष में नहीं हूं। इससे सीएम की आंखों में चोट पहुंच सकती थी।'
उन्होंने आगे कहा कि, 'पिछले साल कुछ बीजेडी कार्यकर्ताओं ने मुझ पर भी अंडे, पत्थरों और लाठियों से हमला किया था। लेकिन चार महीनों तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।'
विज्ञापन
टाइम्स नाउ के#WATCH: Woman threw eggs on CM Naveen Patnaik during an event in Balasore, Odisha. pic.twitter.com/2nwWzsH3nj
विज्ञापन
— ANI (@ANI) January 31, 2018
विज्ञापन
नवीन पटनायक पर अंडे से निशाना साधने वाली महिला स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ता दिलीप कामिला की पत्नी हैं। आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कुछ ही दिनों पहले बीजेडी से निलंबित बैजयंत पांडा ने इस घटना की निंदा की है।
बैजयंत पांडा ने कहा है कि, 'मुझे नहीं पता उसकी शिकायत क्या थी लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें किसी अन्य तरीके से विरोध करना चाहिए था। मैं शारीरिक तौर पर नुकसान पहुंचाकर विरोध के पक्ष में नहीं हूं। इससे सीएम की आंखों में चोट पहुंच सकती थी।'
I don't know what was her complaint but I wish she had protested differently. I'm not in favour of physical protests. It could've hurt CM in the eye. I was also attacked last year by some BJD members with eggs, stones & bricks but no one was arrested for 4 months: Baijayant Panda pic.twitter.com/Rh6xhexCBt
— ANI (@ANI) January 31, 2018
उन्होंने आगे कहा कि, 'पिछले साल कुछ बीजेडी कार्यकर्ताओं ने मुझ पर भी अंडे, पत्थरों और लाठियों से हमला किया था। लेकिन चार महीनों तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।'