{"_id":"5ce73389bdec22077b458edc","slug":"bjp-won-25-seats-in-karnataka-three-members-of-deve-gowda-family-contested-two-lost","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने कर्नाटक में जीतीं 25 सीटें, देवगौड़ा परिवार के तीन सदस्य चुनाव लड़े, दो हारे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा ने कर्नाटक में जीतीं 25 सीटें, देवगौड़ा परिवार के तीन सदस्य चुनाव लड़े, दो हारे
Fri, 24 May 2019 05:28 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 24 May 2019 05:28 AM IST
विज्ञापन
एचडी देवगौड़ा (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल हुए राज्य विधानसभा के चुनाव में 104 विधायकों वाली भाजपा को सरकार बनाने से रोकने के लिए 78 सीटें जीतने वाली कांग्रेस ने 38 विधायकों वाली जनता दल एस को समर्थन देकर एचडी कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री तो बनवा दिया लेकिन उन्हें सरकार चलाने के लिए खुला हाथ नहीं दिया। जनसभा को संबोधित करते हुए आंसुओं में डूबे कुमारस्वामी की छवि कौन भूल सकता है। दोनों सहयोगी दल के बीच यही असहयोग लोकसभा चुनाव के दौरान भी दिखा।
विज्ञापन
जेडीएस के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा और उनका एक पोता निखिल कुमारस्वामी अपने-अपने चुनाव हार गए। वहीं, भाजपा ने और मेहनत कर बेहतर प्रदर्शन किया। मोदी की छवि ने भाजपा के प्रदर्शन में चार चांद लगा दिए। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद एक साल पुरानी कुमारस्वामी सरकार के भविष्य पर प्रश्नचिन्ह लग रहे हैं। 224 सदस्यों वाली विधानसभा में भाजपा के 104 सदस्य हैं, जबकि बहुमत के लिए जरूरी आंकड़ा 113 है।
विज्ञापन
लगभग पांच लाख से जीते केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े
फायरब्रांड युवा केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े अपने विवादास्पद बयानों की वजह से कई बार चर्चा में आए। चुनाव आयोग ने उन पर प्रतिबंध लगाया। लेकिन उत्तर कन्नड़ क्षेत्र से वे 4.79 लाख वोट से जीते।
विज्ञापन
कर्नाटक कुल सीटेंः 28
भाजपा+ कांग्रेस जदएएस अन्य
2019 25 01 01 01
2014 17 09 02 00
2009 19 06 03 00