{"_id":"59dd9f954f1c1b9f678b5160","slug":"bjp-wins-5-of-7-municipality-seats-and-one-taluka-in-gujarat-by-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात उपचुनाव में बीजेपी की शानदार जीत, 7 में से 5 सीटों पर जमाया कब्जा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात उपचुनाव में बीजेपी की शानदार जीत, 7 में से 5 सीटों पर जमाया कब्जा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने राज्य में बड़ी जीत दर्ज की है। गुजरात उपचुनाव में 7 म्युनिसिपैलिटी सीटों में से 5 सीटें पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। इन सभी सीटों पर परिणाम मंगलवार को घोषित हुआ है, जो राज्य के सात जिले में मौजूद हैं। इसके साथ ही बीजेपी ने एक तालुका पंचायत सीट पर भी जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
8 सीटों में से बीजेपी ने पहले ही दो सीटों पर जीत दर्ज कर ली थी, जो अब बढ़कर 6 हो गई हैं। वहीं कांग्रेस को उपचुनाव में झटका लगा है, पिछली बार के मुकाबले कांग्रेस आधी सीटों पर सिमट गई है। बीजेपी ने बोरिअवी, महूधा, वीजापुर, पाटन और तालाल म्युनिसिपैलिटी की सीट जीत ली है।
विज्ञापन
पढ़ें: दिसंबर में हो सकते हैं गुजरात विधानसभा चुनाव
विज्ञापन
इसके साथ पार्टी ने गांधीनगर जिले की रांधेजा तालुका पंचायल की सीट भी जीत ली है। गौरतलब है कि इस साल दिसंबर में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसे देखते हुए ये उप चुनाव दोनों ही पार्टियों के लिए खास था।