{"_id":"5fc7eb48b26a461e38515284","slug":"bjp-will-tell-mamata-banerjees-failures-by-reaching-one-crore-families-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ परिवारों तक पहुंचकर ममता बनर्जी की नाकामियां बताएगी भाजपा : दिलीप घोष","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एक करोड़ परिवारों तक पहुंचकर ममता बनर्जी की नाकामियां बताएगी भाजपा : दिलीप घोष
Thu, 03 Dec 2020 01:00 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 03 Dec 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
दिलीप घोष
- फोटो : पीटीआई
भाजपा पश्चिम पश्चिम बंगाल में एक करोड़ से अधिक परिवारों तक पहुंचकर ममता बनर्जी राज्य सरकार की कथित नाकामियों के बारे में बताएगी। पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस सरकार के 'द्वारे सरकार' कार्यक्रम के जवाब में यह अभियान चलाने का फैसला किया है। यह अभियान पांच दिसंबर से शुरू होगा। घोष ने दावा किया कि ममता बनर्जी की सरकार 'द्वारे सरकार' (घर-घर सरकार) को सफल बनाने के लिये सरकारी अधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं का इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'हम' आर नोए अन्याय' (अब और अन्याय नहीं) नाम से अभियान शुरू करेगें और तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल में अन्याय का सामना कर रहे लोगों से उनके घर जाकर मिलेंगे।
विज्ञापन
घोष ने कहा कि यह कार्यक्रम का दूसरा चरण होगा। पहले चरण में भाजपा कार्यकर्ता जून-जुलाई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पत्र लेकर एक करोड़ परिवारों के पास गए थे। इस पत्र में भाजपा नीत केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया गया था।