{"_id":"5919be854f1c1b8702f22ac2","slug":"bjp-will-organize-modi-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी मेले का आयोजन करेगी भाजपा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मोदी मेले का आयोजन करेगी भाजपा
संजय मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 16 May 2017 06:16 AM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा देश में 125 जगहों पर मोदी मेले का आयोजन करेगी। सरकार के जनहितैषी कार्यों को जनता के बीच ले जाने के लिए पार्टी के जरिए बने सात स्तरीय कार्यक्रमों में मोदी मेले का आयोजन एक प्रमुख पहल है। पीएम मोदी के सफल कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी की तरफ से 21 दिनों का लंबा चौड़ा कार्यक्रम बनाया है।
विज्ञापन
26 मई से 15 जुन तक देश के 300 से ज्यादा जिलों में पार्टी की ओर से अलग—अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्र सरकार के मंत्री, सांसद और पार्टी पदाधिकारी जनता के बीच पीएम मोदी के कामों का गुणगान करेंगे। केंद्र सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर पार्टी की ओर से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए एक वरिष्ट महामंत्री ने बताया कि देश भर में 125 जगहों पर मोदी मेले का आयोजन होगा।
विज्ञापन
इस मेले के जरिए केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखा जाएगा। इसके अलावा 300 से ज्यादा जिलों में होने वाले कार्यक्रमों में बौद्धिक सम्मेलन, सरकार के कामों की प्रदर्शनी, जनसभा और पत्रकार वार्ताओं का आयोजन होगा। 26 मई के लिए पीएम मोदी का कार्यक्रम पहले ही तय हो चुका है। इस दफे मोदी पूर्वोत्तर भारात के द्वार कहे जाने वाले असम राज्य की राजधानी गुवाहाटी से देश की जनता को अपने कामों का हिसाब देंगे।
विज्ञापन
लाभान्वितों को पीएम का पत्र
केंद्र सरकार की येाजना से लाभान्वितों व्यक्तियों को खुद पीएम मोदी का लिखा खत भेजा जाएग। सरकार और भाजपा के साझे प्रयास से इन पत्रों को लाभान्वित व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। पीएम की इस कोशिश को लोकसभा चुनाव 2019 की कवायद से जोड़कर देखा जा रहा हैै। पार्टी की रणनीति किसी न किसी माध्यम से जनता के बीच मोदी के संदेश को पहुंचाने की है। ताकि अगले चुनाव में हर व्यक्ति पीएम मोदी से जुड़ा महसूस करे।