फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP will organise samvidhan gaurav abhiyan from November 26

संविधान गौरव अभियान निकालेगी भाजपा: पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा 26 नवंबर को करेंगे शुरुआत

Wed, 24 Nov 2021 05:13 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 24 Nov 2021 05:13 PM IST
सार

पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच पार्टी के इस कार्यक्रम को विशेष राजनीतिक महत्त्व की दृष्टि से देखा जा रहा है। पार्टी उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में सत्ता में वापसी के लिए एक बड़े वर्ग को हासिल करने के लिए समाज और वर्ग केंद्रित कई कार्यक्रम चला रही है...

विज्ञापन
BJP will organise samvidhan gaurav abhiyan from November 26
भाजपा रैली - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्या ने कहा है कि पार्टी ने संविधान दिवस 26 नवंबर से अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस छह दिसंबर तक दस दिवसीय कार्यक्रम 'संविधान गौरव अभियान' चलाने का निर्णय लिया है। इस कार्यक्रम में विशेष यात्राएं निकाली जाएंगी, यात्रा के अंत में संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया जाएगा और इसका सोशल मीडिया पर विशेष तरह से प्रचार किया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव को ध्यान में रखते हुए इसके अंतर्गत 75 विशेष बड़े कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसके अलावा देश के कुल 900 से अधिक स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम का प्रारंभ मणिपुर से पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। इस दिवस दिल्ली के मुख्यालय में सीटी रवि और लाल सिंह आर्या रहेंगे तो हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। सभी राज्यों में पार्टी के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद और विधायक, सभी पार्टी पदाधिकारी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।
विज्ञापन


पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच पार्टी के इस कार्यक्रम को विशेष राजनीतिक महत्त्व की दृष्टि से देखा जा रहा है। पार्टी उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में सत्ता में वापसी के लिए एक बड़े वर्ग को हासिल करने के लिए समाज और वर्ग केंद्रित कई कार्यक्रम चला रही है। इस कार्यक्रम को भी उसी कड़ी में जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed