फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP will make some changes to Modi rally in lucknow

मोदी की लखनऊ रैली में बदलाव के संकेत, नोटबंदी की वजह से हो रही दिक्कत

Wed, 23 Nov 2016 04:40 AM IST
एम संजय
एम संजय Updated Wed, 23 Nov 2016 04:40 AM IST
विज्ञापन
BJP will make some changes to Modi rally in lucknow
फाइल फोटोः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
नोटबंदी का असर भाजपा की चुनावी तैयारियों पर भी पड़ने लगा है। पार्टी ने परिवर्तन यात्रा के समापन अवसर पर 24 दिसंबर को आयोजित होने वाली पीएम मोदी की रैली में बदलाव के संकेत दिए हैं। अब रैली के लिए नई तिथि तय होगी। मेगा रैली के बजाय भाजपा का जोर साधारण रैलियों पर होगा। 
विज्ञापन


नोटबंदी के असर से भाजपा की चुनावी रणनीति में हुए बदलाव का जिक्र करते हुए पार्टी के एक नेता ने बताया कि परिवर्तन यात्रा के दौरान यूपी के सभी महानगरों में होने वाली पीएम की मेगा रैलियों के आयोजन में बदलाव किया गया है। इस प्रयास में यात्रा के अंतिम दिन 24 दिसंबर को लखनऊ में होने वाली पीएम मोदी की मेगा रैली के आयोजन कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। इस रैली के लिए नई तारीखों पर नजर दौड़ाई जा रही है। 
विज्ञापन


एक पक्ष मोदी की लखनऊ रैली को जनवरी में आयोजित करने के पक्ष में है। तो दूसरा पक्ष परिवर्तन यात्रा के दौरान 5 से 7 दिसंबर के दौरान मोदी की रैली कराने के पक्ष में है। दलील दी जा रही है कि इस वक्त पार्टी की चारों परिवर्तन रैलियां लखनऊ के करीब होंगी। ऐसे में अलग-अलग ताकत झोंकने के बजाय लखनऊ में मोदी की प्रदेश स्तरीय रैली का आयोजन हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पार्टी नेता मोदी की रैली में हुए बदलाव को नोटबंदी के असर की बजाय चुनावी रणनीति का हिस्सा बता रहे हैं। मगर सूत्र बताते हैं कि महानगर में रैलियों के दौरान भीड़ की मनमाफिक संख्या न आने के वजह से पार्टी ने मैगा रैलियों के बजाय साधारण रैलियां आयोजित करने का निर्णय लिया है।


बताया जा रहा है कि पीएम मोदी की मेगा रैलियों की शुरूआत दोबारा से जनवरी में शुरू होंगी। तब तक सामान्य रैलियां ही चलेंगी। वैसे विपक्ष की ओर से मोदी की मेगा रैलियों पर सवाल भी उठने लगे हैं। विपक्ष का कहना है कि नोटबंदी की मार के बीच मोदी की रैलियों के लिए भाजपा को धन कहां से आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed