{"_id":"6841af3ea5de9686840270cd","slug":"bjp-will-hold-discussions-on-operation-sindoor-in-every-state-and-district-jp-nadda-will-take-charge-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP: ऑपरेशन सिंदूर पर हर राज्य-जिलों में चर्चा कराएगी भाजपा, जेपी नड्डा संभालेंगे कमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP: ऑपरेशन सिंदूर पर हर राज्य-जिलों में चर्चा कराएगी भाजपा, जेपी नड्डा संभालेंगे कमान
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ 9-10 जून को यह कार्यक्रम पूरे देश में किया जाएगा। इस दौरान केंद्र सरकार के कार्यों की चर्चा भी की जाएगी। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर पर विस्तार से बात रखी जाएगी।
विज्ञापन
जेपी नड्डा
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑपरेशन सिंदूर पर भाजपा पूरे देश में चर्चा कराएगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इन कार्यक्रमों की कमान संभालेंगे। उनके नेतृत्व में पार्टी के सभी मंत्री, सांसद, राज्यों के अध्यक्ष और राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों में इस पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ 9-10 जून को यह कार्यक्रम पूरे देश में किया जाएगा। इस दौरान केंद्र सरकार के कार्यों की चर्चा भी की जाएगी।
वर्तमान सरकार के 11 साल के कामकाज की जानकारी जनता को देने के साथ-साथ इसमें ऑपरेशन सिंदूर पर विस्तार से बात रखी जाएगी। पार्टी का मानना है कि इससे राष्ट्रीय स्तर पर लोगों के बीच गौरव की भावना मजबूत हुई है। विशेषकर युवाओं के बीच ऑपरेशन सिंदूर पर बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इसे देखते हुए युवाओं को इस ऑपरेशन के बारे में और अच्छी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम मामले पर विपक्ष संसद सत्र बुलाकर विशेष चर्चा कराने की मांग कर रहा था। लेकिन सरकार ने विपक्ष की मांग न मानते हुए सामान्य तरीके से मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक के लिए बुलाया है। विपक्ष यह संदेश देने की कोशिश कर रहा है कि सरकार इस मामले पर विस्तृत चर्चा से भागने की कोशिश कर रही है। लेकिन भाजपा नेता इन कार्यक्रमों के बीच लोगों तक यह संदेश देने की कोशिश करेंगे कि ऑपरेशन सिंदूर पर सेनाओं के प्रवक्ताओं, डीजीएमओ और विदेश मंत्रालय के द्वारा पर्याप्त जानकारी दी जा चुकी है और विपक्ष की यह मांग अव्यावहारिक है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: 'मैं हमेशा से रोड शो के खिलाफ रहा हूं', बंगलूरू भगदड़ मामले पर कोच गंभीर की दो टूक, कही ये बात
भाजपा के एक सांसद ने अमर उजाला को बताया कि इस समय विपक्ष ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष सत्र की मांग कर रहा है, जबकि ठीक इसी समय सांसदों के सात प्रतिनिधिमंडल पूरी दुनिया में भारत का पक्ष रखकर आए हैं। सभी दलों के सांसदों के साथ जाने से पूरी दुनिया में देश की एक बेहतर छवि बनी है कि राष्ट्रीय मुद्दों पर भारत के सभी दल साथ हैं।
नेता के अनुसार, इन प्रतिनिधिमंडलों में गए विपक्षी दलों के सांसद शशि थरूर, सलमान खुर्शीद और असदुद्दीन ओवैसी ने जिस तरह भारत की बात रखी है, उससे देश के साथ-साथ केंद्र सरकार और भाजपा की स्थिति भी मजबूत हुई है। ऐसे में विशेष सत्र बुलाकर सरकार इस मुद्दे पर राजनीतिक कड़वी बयानबाजी नहीं होने देना चाहती है। लेकिन जनता के बीच इस मुद्दे पर जनता के सकारात्मक रुख को देखकर इन कार्यक्रमों में लोगों को ऑपरेशन सिंदूर पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।