फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP will form govt in Jharkhand- Amit Shah at party workers' meeting in Ranchi

Jharkhand: 'राज्य में घट रही जनजातीय आबादी, सरकार बनने पर 'श्वेत पत्र' लगाएगी BJP'; रांची में गरजे शाह

Sat, 20 Jul 2024 04:15 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 20 Jul 2024 04:15 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज झारखंड दौरे पर है, जहां उन्होंने राजधानी रांची में आयोजित पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा सरकार बनाएगी और 81 में से 52 सीटों पर कब्जा जमाएगी।

विज्ञापन
BJP will form govt in Jharkhand- Amit Shah at party workers' meeting in Ranchi
झारखंड में 81 में से 52 सीटें जीतेगी भाजपा- अमित शाह - फोटो : X / @AmitShah

विस्तार

झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा झारखंड की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राज्य की झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा की झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली सरकार देश में सबसे भ्रष्ट है, जो करोड़ों रुपये के भूमि, शराब, खनन घोटाले में शामिल है। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि बड़े पैमाने पर घुसपैठ के कारण झारखंड में जनजातीय आबादी घट रही है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा राज्य में सरकार बनाती है तो वह जनसांख्यिकी पर एक 'श्वेत पत्र' लाएगी ताकि उनकी भूमि और अधिकारों की रक्षा की जा सके।
विज्ञापन


चुनाव हारने के बाद भी लोगों में अहंकार- अमित शाह
भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, कई बार हम देखते हैं कि लोकतंत्र में जीतने के बाद अहंकार आ जाता है, झारखंड में ऐसे लोग सत्ता में हैं। लेकिन हारने के बाद भी अहंकार, ये मैंने पहली बार देखा है। चुनाव कौन जीता, ये तो सबको पता है, लेकिन कांग्रेस में जो अहंकार है, वो हम सबने देखा है। 
विज्ञापन


झारखंड में 81 में से 52 सीटें जीतेगी भाजपा- अमित शाह
रांची में पार्टी की बैठक में अमित शाह ने कहा कि - इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को 2014, 2019 और 2024 में कांग्रेस की संयुक्त सीटों से अधिक सीटें मिली हैं। लेकिन लोकसभा चुनाव हारने के बावजूद राहुल गांधी अहंकार दिखा रहे हैं और हार स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड में भाजपा सरकार बनाएगी और 81 में से 52 सीटों पर कब्जा जमाएगी।

'सांसद के घर से 300 करोड़ मिले, कांग्रेस दे जवाब'
इस दौरान उन्होंने कहा- कि झारखंड के एक सांसद के घर से 300 करोड़ रूपये मिलते हैं, एक नेता के पीए के घर से 30 करोड़ मिलते हैं, कांग्रेस पार्टी जवाब दे ये पैसे किसके हैं? जिसके घर से पैसे मिले हैं, कांग्रेस उसको फिर से टिकट देगी, क्योंकि अगर उसकी टिकट काटी तो वो बता देगा कि ये पैसा किसका है। 

वहीं इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रांची में झारखंड भाजपा कोर कमेटी की बैठक की। जिसमें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।


रांची पुलिस ने एक शख्स को किया गिरफ्तार
वहीं गृह मंत्री अमित शाह के शहर में कार्यक्रम के दौरान एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में डीएसपी हटिया प्रमोद कुमार मिश्रा ने कहा, वो शख्स काफिले (केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के काफिले) में शामिल नहीं था। हालांकि, वह तेज गति से गाड़ी चला रहा था और काफिले का पीछा कर रहा था, इसलिए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed